7 महीने पुरानी मनोज बाजपेयी की एक्शन-थ्रिलर सीरीज ने प्राइम वीडियो पर डाला डेरा, इंडिया में टॉप 10 में कर रही ट्रेंड

7 महीने पुरानी मनोज बाजपेयी की एक्शन-थ्रिलर सीरीज ने प्राइम वीडियो पर डाला डेरा, इंडिया में टॉप 10 में कर रही ट्रेंड

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ही नहीं मनोज बाजपेयी की एक धमाकेदार एक्शन-थ्रिलर सीरीज भी  इन दिनों ओटीटी पर खूब धूम मचा रही है। हम जिस धांसू सीरीज की बात कर रहे हैं, उसके हर सीजन हिट साबित हुए। अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम ‘द फैमिली मैन’ की बात कर रहे हैं। भारत में कुछ ही ऐसी सीरीज हैं, जो हर किसी ने देखी है। भारत की सबसे पॉपुलर सीरीज में ‘मिर्जापुर’, ‘स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी’, ‘पंचायत’ और ‘कोटा फैक्ट्री’ का नाम शामिल है। इन्हीं में से एक श्रीकांत तिवारी की ‘फैमिली मैन’ है, जिसकी कहानी से लेकर किरदार तक लोगों के दिलों-दिमाग में बसे हुए हैं।

ओटीटी टॉप 10 में ट्रेंड कर रही ये धांसू सीरीज

अमेजन प्राइम वीडियो की पॉपलुर सीरीज ‘द फैमिली मैन’ में मनोज बाजपेयी ने श्रीकांत तिवारी का किरदार निभाया है, लेकिन ओटीटी पर इसका तीसरा सीजन अचानक से ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गया है। अगर अपने ‘धुरंधर’ देख ली है और फिर कुछ पुराना कंटेंट देखने का मन है तो आप मनोज बाजपेयी की ये एक्शन-थ्रिलर जरूर देख सकते हैं। ‘द फैमिली मैन 3’ में नए-पुराने चेहरे साथ में देखने को मिलेंगे। इसमें शारिब हाशमी, प्रियामणि, जयदीप अहलावत और निमरत कौर भी है। इसमें आपको पुराने एक्शन का नया और धमाकेदार अंदाज देखने को मिलेगा।

प्राइम वीडियो की 10 बेहतरीन फिल्में-सीरीज

‘द फैमिली मैन’ का पहला सीजन 2019, दूसरा सीजन 2021 और तीसरा सीजन 2025 में आया था। तीनों ही हिट साबित हुए। बता दें कि भारत में प्राइम वीडियो पर टॉप 10 में ट्रेंड कर रही द फैमिली मैन सीजन 3 के अलावा, कई फिल्में-सीरीज भी शामिल है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर 8 एपिसोड की क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज ‘राख’ है, जो रंगा-बिल्ला केस पर बनी है। इसके अलावा, ‘ऑफ कैंपस’, ‘फॉर्म’, ‘द पिरामिड स्कीम’, ‘मटका किंग’, ‘स्पाइडर नॉयर’, ‘सपने वर्सेज एवरीवन’ और ‘द बॉयज’ शामिल है।

ये भी पढे़ं-

कोर्ट मैरिज रद्द होने के बाद बढ़ी दूरियां, अब शफक नाज और जीशान ने की शादी, फिर कैसे एक हुए कपल?

‘धुरंधर’ के जमील जमाली का नोरा फतेही संग डांस देखा क्या? ‘या बाबा’ गाने में राकेश बेदी का दिखा अनोखा अंदाज

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp