काव्या मारन की शादी कंफर्म, अनिरुद्ध रविचंदर बनेंगे दूल्हे राजा, अंकल ने लगाई रिश्ते पर मुहर

काव्या मारन की शादी कंफर्म, अनिरुद्ध रविचंदर बनेंगे दूल्हे राजा, अंकल ने लगाई रिश्ते पर मुहर

म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन के अफेयर और शादी की अफवाहें काफी समय से सुर्खियां बटोर रही हैं। हालांकि इन दोनों ने ही हमेशा इस मामले पर चुप्पी साधे रखी और अपनी पर्सनल लाइफ पर कभी खुलकर बात नहीं की, लेकिन अब अनिरुद्ध के अंकल ने इस पूरे मामले पर से पर्दा उठा दिया है और दोनों के रिश्ते पर पक्की मुहर लगा दी है। अनिरुद्ध के अंकल का बयान अब सुर्खियों में है और तेजी से वायरल हो रहा है।

अनिरुद्ध के अंकल ने शादी की खबरों को बताया सच

अनिरुद्ध और काव्या मारन की शादी की खबरों को तब और हवा मिल गई जब अनिरुद्ध के अंकल और जाने-माने अभिनेता वाई जी महेंद्र ने इस बात की पुष्टि कर दी। एक मीडिया चैनल KPTV से बातचीत के दौरान महेंद्र ने अनिरुद्ध की तारीफ करते हुए उन्हें बेहद शांत और सीधा लड़का बताया। उन्होंने अनिरुद्ध को बधाई देते हुए कहा, ‘मैं इस मौके पर उन्हें बधाई देना चाहता हूं। वह एक बहुत बड़े परिवार में शादी करने जा रहे हैं। मुझे जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक यह शादी बिल्कुल तय है और दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।’

काव्या की अंकल ने की तारीफ

हालांकि महेंद्र ने शादी की तारीख या वेन्यू जैसी अन्य जानकारियों को शेयर करने से परहेज किया। काव्या मारन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि काव्या कोई आम लड़की नहीं हैं। वे बेहद काबिल और मेहनती हैं, जो इतनी बड़ी क्रिकेट टीम को अकेले संभालती हैं। उनमें अपने पिता कलानिधि मारन के बिजनेस वाले गुण कूट-कूट कर भरे हैं। महेंद्र ने आगे कहा कि दोनों की जोड़ी बहुत खूबसूरत है और शादी के बाद उन्हें मिलकर म्यूजिक बिजनेस में हाथ आजमाना चाहिए।

साल 2025 में भी उड़ी थी अफेयर और शादी की अफवाहें

यह पहली बार नहीं है जब अनिरुद्ध और काव्या का नाम एक साथ जोड़ा जा रहा है। इससे पहले साल 2025 में भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक पोस्ट जमकर वायरल हुई थी। उस पोस्ट में दावा किया गया था कि काव्या और अनिरुद्ध एक साल से ज्यादा समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी कर सकते हैं। यहां तक कि यह भी कहा गया था कि सुपरस्टार रजनीकांत जो रिश्ते में अनिरुद्ध के रिश्तेदार लगते हैं ने खुद काव्या के पिता कलानिधि मारन से मुलाकात कर दोनों के रिश्ते की बात आगे बढ़ाई थी।

पहले अनिरुद्ध ने शादी की खबरों को किया था खारिज

हालांकि उस वक्त अनिरुद्ध ने इन खबरों को पूरी तरह बकवास करार दिया था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा था, ‘शादी? हाहा.. शांत हो जाओ दोस्तों, कृपया इस तरह की अफवाहें फैलाना बंद करो।’ उस समय भले ही अनिरुद्ध ने शादी की बात को खारिज कर दिया था, लेकिन काव्या मारन को डेट करने के सवाल पर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की थी। अब अनिरुद्ध के अंकल के इस नए बयान के बाद फैंस आधिकारिक तौर पर इस जोड़ी की तरफ से गुड न्यूज सुनने का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: IIM छोड़ हीरो बने अविनाश वाधवन, शाहरुख-अजय से थे आगे, एक गलती से बर्बाद हुआ चमकता करियर, अब हुए गुमनाम

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp