आमिर खान-गौरी स्प्रैट बने हमसफर, सिविल मैरिज की पहली झलक वायरल, कपल का वेडिंग लुक आया सामने

आमिर खान-गौरी स्प्रैट बने हमसफर, सिविल मैरिज की पहली झलक वायरल, कपल का वेडिंग लुक आया सामने

आमिर खान और गौरी स्प्रैट अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार और उनकी पार्टनर ने रविवार, 05 जुलाई 2026 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर एक निजी समारोह में शादी की। इस मौके पर उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य मौजूद थे, जिनमें उनकी एक्स वाइफ के साथ-साथ उनके बच्चे भी शामिल थे। बी-टाउन के सबसे चर्चित कपल आमिर और गौरी ने अपने घर पर परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन पूरा किया। 61 साल के आमिर और 47 साल की गौरी ने दोपहर करीब 12.45 बजे शादी के कागजात पर दस्तखत किए। इसके साथ ही दोनों ने अपनी जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत की।

गौरी स्प्रैट के वेडिंग आउटफिट ने खींचा ध्यान

इस खास मौके पर गौरी स्प्रैट ने बारीक कढ़ाई वाले आइवरी रंग के ट्रेडिशनल आउटफिट को ब्राइडल लुक के लिए कैरी किया है। अपनी शादी के लिए उन्होंने खूबसूरत और बेहतरीन कारीगरी वाला भारी सजावट वाला सेट चुना। फुल-स्लीव वाले इस ड्रेस के साथ एंटीक-स्टाइल का लेयर्ड नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और एक स्लीक ब्रेसलेट पहना था, जिसने उनके लुक को शाही अंदाज दिया। उनका लुक बेहद ग्रेसफुल लग रहा है। 

आमिर खान का वेडिंग लुक आया सामने

आमिर खान ने अपनी दुल्हन से मैचिंग ड्रेस चुनी। सुपरस्टार ने अपने खास दिन पर सिंपल व्हाइट ट्रेडिशनल आउटफिट में सबका ध्यान खींचा। एक्टर ने एकदम परफेक्ट सफेद कुर्ता पहना था। एक्टर के कुर्ते पर लगे एक खूबसूरत और खास ब्रोच ने उनके लुक को और भी शानदार बना दिया। आमिर ने अपने सिग्नेचर ब्लैक फ्रेम वाले चश्मे के साथ अपने लुक को पूरा किया। आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने अपनी शादी का जश्न निजी रखने का फैसला किया। उन्होंने अपनी जिंदगी के इस खास पल को परिवार और करीबी दोस्तों के साथ मनाया।

आमिर खान ने तीसरी बार की शादी

आमिर की पहली शादी प्रोड्यूसर रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद और इरा हैं। बाद में 2005 में उन्होंने फिल्ममेकर किरण राव से शादी की। 2021 में दोनों अलग हो गए, लेकिन वे अब भी अपने बेटे आजाद की मिलकर परवरिश कर रहे हैं। अब 05 जुलाई 2026 को आमिर खान ने गौरी स्प्रैट से शादी की है, जो उनकी तीसरी पत्नी हैं।

ये भी पढे़ं- मुंबई में भारी बारिश के बीच शुरू हुई आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी की तैयारी, सजने लगा घर, देखें वीडियो

‘सबकी दुआ चाहिए’, गौरी संग शादी पर आमिर खान ने खुद लगाई मुहर, बताए कब, कहां और किस अंदाज में होगी वेडिंग

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp