
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने रविवार, 5 जुलाई को ही अपने जुहू स्थित घर पर एक प्राइवेट सेरेमनी में गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी की। इस शादी में कपल के परिजनों के अलावा कुछ बेहद करीबी दोस्त शामिल हुए। आमिर के तीनों बच्चे आयरा खान, जुनैद खान और आजाद भी इस खास मौके पर अपने पिता के साथ नजर आए और गौरी का बेटा भी उनके साथ मौजूद रहा। अब अपनी शादी के एक दिन बाद, आमिर खान और गौरी स्प्रैट पहली बार पति-पत्नी के तौर पर साथ-साथ नजर आए। शादी के बाद दोनों ने आधिकारिक तौर पर मीडिया के सामने कोई उपस्थिति दर्ज नहीं कराई है, लेकिन पैपराजी शादी के बाद साथ में इनकी पहली झलक पाने में कामयाब हो गए। इस दौरान गौरी कलरफुल सूट-साड़ी में नहीं बल्कि बेहद सिंपल से लोवर और टी-शर्ट में नजर आईं।
शादी के बाद गौरी और आमिर की पहली झलक
आमिर और गौरी की पति-पत्नी के तौर पर पहली तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हैं, जिनमें दोनों कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। दोनों अभिनेता की बिल्डिंग के नीचे नजर आए, जहां वे शादी के बाद अपने मेहमानों को विदा करते दिखे। इस दौरान जहां आमिर प्रिंटेड कुर्ता में दिखे तो वहीं गौरी कैजुअल टी-शर्ट और लोवर में नजर आईं। मगर जिस चीज ने सबका ध्यान खींच लिया, वह थी गौरी की रिंग फिंगर में नजर आई अंगूठी, जिसमें बड़ा सा हीरा चमक रहा था।
पति-पत्नी के तौर पर आमिर खान और गौरी स्प्रैट का पहला डांस
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी के बाद कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए, जिनमें दोनों जश्न में डूबे दिखे। दोनों का एक प्यारा सा वीडियो भी सामने आया, जिसमें शादी के बाद दोनों साथ डांस करते दिखे। वीडियो में दोनों को अपनी शादी के पेपर्स पर साइन करते देखा जा सकता है और इसी दौरान गौरी कहती हैं- ‘मैं, गौरी स्प्रैट, आमिर खान को, जो मेरे रक्षक और मेरा सहारा हैं अपने कानूनी पति के रूप में स्वीकार करती हूं।’ इसके बाद आमिर गौरी का हाथ चूमते हैं और फिर उन्हें गले लगाकर साथ में झूमते हुए नजर आए।
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का वेडिंग लुक
रविवार को आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की पहली आधिकारिक तस्वीर जारी की गई, जिसमं कपल को अपनी शादी के पेपर्स पर साइन करते देखा गया। इस दौरान दोनों के बच्चे, करीबी परिवार के सदस्य और कुछ खास दोस्त उनके साथ नजर आए। शादी के लिए जहां आमिर ने सफेद बंद गला कुर्ता और धोती पहनी थी तो वहीं गौरी ने खूबसूरत आइवरी लहंगा पहना था, जिसमें दोनों काफी अच्छे लग रहे थे।
ये भी पढ़ेंः ‘थप्पड़ मारने वाले थे’, जब आमिर खान पर ट्विंकल खन्ना ने लगाया आरोप, सुनकर चौंक गए थे मिस्टर परफेक्शनिस्ट
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
