
पकंज त्रिपाठी फिल्मी दुनिया के सबसे मंझे हुए कलाकारों में से एक हैं। वह जिस भी किरदार में होते हैं, उसमें जान फूंक देते हैं। 2023 में उन्होंने ‘ओह माय गॉड 2’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं, जिसका नाम था ‘ओह माय गॉड 2’। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी के साथ अक्षय कुमार भी लीड रोल में थे। अब पंकज त्रिपाठी एक नई फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, जिसका नाम है ‘ओह माय डॉग’। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी करीब 250 कुत्तों की फौज के साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन ‘ओह माय गॉड’ और ‘ओह माय गॉड 2’ जैसी फिल्में बनाने वाले अमित राय कर रहे हैं। अब अमित राय की ‘ओह माय डॉग 2’ का टीजर जारी हो गया है, जो काफी चर्चा में है।
‘ओह माय डॉग’ का टीजर
कुछ देर पहले ही मेकर्स ने ‘ओह माय डॉग’ का टीजर जारी किया है, जिसकी शुरुआत मशहूर गाने ‘मेरे पास आओ मेरे दोस्तों, एक किस्सा सुनो’ और फिर एक कुत्ते के भौंकने के साथ होती है। इसके बाद सस्पेंस भरे म्यूजिक के साथ कुत्तों को दौड़ते-भागते दिखाया जाता है और पंकज त्रिपाठी भी किसी की खोज में नजर आते हैं। ओह माय डॉग के टीजर से जाहिर होता है कि फिल्म की कहानी कुत्तों की वफादारी और बिना शर्त प्यार के इर्द-गिर्द घूमती नजर आने वाली है। फिलहाल ये फिल्म अपने टाइटल को लेकर काफी चर्चा में है।
‘ओह माय डॉग’ में नजर आएंगे ये स्टार
अमित राय की इस अपकमिंग फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें पंकज त्रिपाठी, माही राय, गीता अग्रवाल शर्मा, पवन मल्होत्रा, सुलक्षणा बरुआ, राजेश कुमार और विजय मिश्रा जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं और इन तमाम कलाकारों के साथ फिल्म में 250 कुत्ते भी दिखाई देने वाले हैं। फिल्म की कहानी एक छोटे बच्चे और कुत्ते से उसके खूबसूरत रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी। फिल्म में प्यार, दया, दोस्ती और करुणा जैसे विषयों को दिखाते हुए इंसानी और कुत्तों के बीच के प्यार को दिखाया जाएगा।
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म की रिलीज की बात करें तो ये 31 जुलाई को सिनेमाघरों दस्तक देगी। पहले ये फिल्म ‘धर्मा’ के नाम से रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर मेकर्स ने टाइटल बदलकर ‘ओह माय डॉग’ कर दिया है और अब फिल्म इसी नाम से रिलीज होगी। फिल्म का टीजर आज यानी 7 जुलाई को जारी किया जा चुका है और इसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। खासतौर पर डॉग लवर्स के बीच ये फिल्म काफी सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म का ऐलान ‘ओह माय गॉड 2’ के बाद हुआ था। निर्देशक अमित राय ने ‘धर्मा’ नाम से फिल्म का ऐलान किया था, जिसमें पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
