प्रियंका चोपड़ा का पेरिस में जलवा, ऑरेंज Dior ड्रेस में लगाया ग्लैमर का तड़का

प्रियंका चोपड़ा का पेरिस में जलवा, ऑरेंज Dior ड्रेस में लगाया ग्लैमर का तड़का

प्रियंका चोपड़ा जब भी कोई लुक कैरी करती हैं, इतने कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करती हैं कि उसे अपना बना लेती हैं। अब एक बार फिर उन्होंने साबित कर दिया है कि फैशन के मामले में उनका कोई तोड़ नहीं है। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर पेरिस से अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिन्हें देखने के बाद उनके फैंस के बीच हल्ला मच गया है। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में पेरिस में चल रहे Haute Couture Week Fall/Winter 20226-27 में शिरकत की, जहां वह Dior की ऑरेंज ड्रेस में नजर आईं, जो  उन पर इतनी खिल रही थी कि जिसने भी उनका ये लुक देखा खुद को रिएक्ट करने से नहीं रोक पाया। निक जोनास ने भी अपनी लेडी लव के इस लुक पर प्रतिक्रिया दी है।

Dior ड्रेस में देसी गर्ल का जलवा

प्रियंका चोपड़ा ने कुछ देर पहले ही अपनी ये तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें वह डिओर की ड्रेस पहने पेरिस में पोज देती नजर आ रही हैं। प्रियंका ने पेरिस में चल रहे फैशन इवेंट के लिए ‘Dior Cruise 2027’ कलेक्शन की रिफ्रेशिंग ऑरेंज मिडी ड्रेस पहनी थी, जिसमें नारंगी और लाल रंग के फूल लगे थे, जो इस ड्रेस और प्रियंका दोनों के लुक को निखार रहे थे। इस ड्रेस में देसी गर्ल और भी ग्लैमरस और खूबसूरत लग रही थीं। प्रियंका अपने पति और पॉप स्टार निक जोनास के साथ यहां पहुंची थीं, जो ग्रे सूट में देसी गर्ल का हाथ थामे नजर आए।

प्रियंका के लुक पर यूजर्स के रिएक्शन

प्रियंका ने अपना लुक एक पर्स, हाई हील्स और स्टेटमेंट जेवलरी के साथ कम्प्लीट किया, जिसने उनके लुक में चार चांद लगा दिया। जैसे ही उन्होंने अपनी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, फैंस रिएक्ट किए बिना नहीं रह पाए। देसी गर्ल के इस लेटेस्ट लुक की तारीफ करते हुए एक फैन ने लिखा- ‘पेरिस की गर्मियों की इस तपती धूप में क्वीन प्रियंका चोपड़ा सचमुच किसी चमकते सितारे जैसी लग रही हैं। भगवान आप पर हमेशा कृपा बनाए रखें और आपकी रक्षा करें। ढेर सारा प्यार।’ एक अन्य ने लिखा – ‘अब मैं और ज्यादा ऑब्सेस्ड नहीं हो सकती, कोई इतना खूबसूरत कैसे लग सकता है।’ एक अन्य ने लिखा- ‘ये ड्रेस सच में बहुत खूबसूरत है और प्रियंका आप पर ये और भी ज्यादा खूबसूरत लग रही है।’

प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछले दिनों प्रियंका हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ को लेकर चर्चा में थीं, जिसमें उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। वहीं देसी गर्ल अब लंबे समय बाद भारतीय सिनेमा में भी वापसी कर रही हैं। प्रियंका, एसएस राजामौली की पैन इंडिया फिल्म ‘वाराणसी’ में महेश बाबू के साथ लीड रोल में नजर आने वाली हैं और इसके अलावा प्राइम वीडियो की सीरीज ‘सिटाडेल सीजन 2’ में भी दिखाई देंगी। इसके साथ ही उनके पास ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ और ‘रिसेट’ जैसे हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स भी हैं।

ये भी पढ़ेंः करण जौहर का डिजिटल डिटॉक्स या PR स्टंट ? नेपो-किड्स को अनफॉलो, पर जिसे ‘स्पाइनलेस’ और ‘औकात में रहो’ कहा, उसे कर रहे फॉलो


बदल जाएगी ‘जी ले जरा’ की कास्ट? प्रियंका, कैटरीना और आलिया हो जाएंगी रिप्लेस, फरहान अख्तर ने तोड़ी चुप्पी

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp