OTT सीरीज रक्तांचल 3 का ट्रेलर रिलीज, दमदार एक्शन और बंदूकों से भरी है कहानी

OTT सीरीज रक्तांचल 3 का ट्रेलर रिलीज, दमदार एक्शन और बंदूकों से भरी है कहानी

शुक्रवार को ‘रक्तांचल’ के तीसरे सीज़न का ट्रेलर रिलीज किया गया। एक प्रेस नोट के अनुसार, पूर्वांचल की कठोर पृष्ठभूमि पर आधारित यह नया सीजन बदले, महत्वाकांक्षा, कमजोर गठबंधनों और जबरदस्त धोखे से भरी दुनिया की गहराई में ले जाता है, जहां हर फैसले की एक कीमत चुकानी पड़ती है। रितम श्रीवास्तव के निर्देशन और सिद्धार्थ मिश्रा की लेखनी में बने और जार मोशन पिक्चर्स द्वारा प्रोड्यूस किए गए इस आने वाले सीजन में क्रांति प्रकाश झा, निकितिन धीर, करण पटेल, माही गिल, राजेश कुमार और विक्रम कोचर जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं।

एक्शन से  भरपूर है सीरीज का ट्रेलर

एक्शन से भरपूर यह ट्रेलर इस फ़्रैंचाइजी के सबसे जबरदस्त चैप्टर की शुरुआत करता है। चार साल तक फरार रहने के बाद, विजय सिंह एक मकसद के साथ सामने आता है: अपने पुराने दुश्मन वसीम खान से बदला लेना। सालों की दुश्मनी अब एक बड़ी जंग में बदल जाती है, और यह लड़ाई सिर्फ विजय सिंह और वसीम खान तक ही सीमित नहीं रहती। संकी पांडे की वापसी होती है, जबकि सरस्वती देवी के केंद्र में होने और वीरेंद्र प्रताप सिंह व हिमांशु पटनायक के आने से राजनीतिक माहौल काफी तनावपूर्ण हो जाता है और सत्ता का संतुलन बदल जाता है। जैसे-जैसे दुश्मनी बढ़ती है और राजनीतिक समीकरण उलझने लगते हैं, ट्रेलर एक रोमांचक लड़ाई की झलक दिखाता है जहां हर चाल मायने रखती है और टकराव अपने चरम पर पहुंच जाता है।

क्या बोले निकेतन धीर?

वसीम खान के तौर पर वापसी को लेकर अपना उत्साह जाहिर करते हुए निकितिन धीर ने कहा, ‘वसीम खान के रूप में वापसी करना बहुत संतोषजनक है क्योंकि वह कई परतों वाला किरदार है। वह जहां भी जाता है, अपनी छाप छोड़ता है, लेकिन इस सीज़न में उसे अपनी सबसे बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ता है। दर्शकों ने सालों से जिस दुश्मनी को देखा है, वह अब एक नए स्तर पर पहुंच जाती है, और मुझे लगता है कि वे कहानी के हर पल का आनंद लेंगे।’ रक्तांचल सीजन 3, 16 जुलाई से Amazon MX Player पर स्ट्रीम होगा। बता दें कि इस सीरीज के इससे पहले दोनों सीजन काफी पसंद किए गए थे। पहले सीजन की सफलता के बाद मेकर्स ने इसके दूसरे सीजन को बनाया था और अब दर्शन रक्तांचल 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-बहुत हुआ रोमांस अब एक्शन की बारी, रश्मिका मंदाना ने अपकमिंग फिल्म के शूट किए सीन, अंडर वाटर दिखेगी फाइट

‘अब मार लो’, Lock Upp में पहुंचे ‘हीरो नंबर 1’, पत्नी सुनीता के सीने में गोली मारने वाले बयान का गोविंदा ने दिया जवाब

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp