
आकांक्षा रंजन कपूर अपने बॉयफ्रेंड शरण शर्मा से शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और शादी से पहले के जश्न शुरू भी हो चुके हैं। शुक्रवार, 11 जुलाई 2026 की रात कपल ने मुंबई में एक संगीत सेरेमनी रखी, जिसमें उनके कई दोस्तों के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी शामिल हुईं। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में आलिया को शाहरुख खान की 2003 की फिल्म ‘कल हो ना हो’ के गाने ‘माही वे’ पर जमकर डांस करते हुए देखा गया।
आकांक्षा की शादी में आलिया ने बिखेरा जलवा
आलिया के साथ आकांक्षा रंजन कपूर की बहन अनुष्का रंजन और उनके पति आदित्य सील भी जश्न में डूबे नजर आए। इस प्री-वेडिंग का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में बान हुआ है, जिसमें सभी लोग संगीत सेरेमनी के दौरान मशहूर गानों पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में इस ग्रुप को खूब मस्ती और हंसी-मजाक करते दिखा जा सकता है। आलिया भट्ट हमेशा अपनी दोस्त के बारे में बात करती है और दोनों एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छी बॉन्ड शेयर करते हैं।
आकांक्षा और शरण की पर्सनल लाइफ
न्यूज 18 शोशा के अनुसार आकांक्षा और शरण पारंपरिक फेरे या कोई बड़ी धार्मिक रस्म नहीं करेंगे। इसके बजाय, उन्होंने रजिस्टर्ड शादी करके सब कुछ सादगी से करने का फैसला किया है। कानूनी औपचारिकताएं मुंबई में रंजन के घर पर पूरी होंगी। यह कपल अपने करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी के कागजात पर साइन करेगा। आकांक्षा और शरण 2022 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते को छिपाकर रखा था।
आकांक्षा रंजन का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो आकांक्षा हाल ही में प्राइम वीडियो सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’ के दूसरे सीजन और आखिरी बार नेटफ्लिक्स फिल्म ‘इक्का’ में नजर आई थीं। वहीं शरण की बात करें तो उन्होंने आखिरी बार राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ को डायरेक्ट किया था।
ये भी पढे़ं – आलिया भट्ट का इंतजार खत्म, एक्ट्रेस के फेवरेट डॉक्टर गार्गी की हुई वापसी, ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ देखने के लिए हैं एक्साइटेड
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
