
समय रैना एक बार फिर अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के साथ दर्शकों के बीच वापसी कर चुके हैं। जून में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ का आगाज हुआ, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बतौर पैनलिस्ट शामिल हुई थीं। अब समय ने अपने शो का एक सरप्राइज बोनस एपिसोड रिलीज किया है और यह ऑनलाइन काफी चर्चा में है। मेंबर्स ओनली के लिए बने इस स्पेशल एपिसोड में राघव जुयाल, मुनव्वर फ़ारूक़ी, निहारिका एनएम और रोहन जोशी जैसे चर्चित चेहरे पैनलिस्ट के तौर पर शामिल हैं। सीजन 2 के एपिसोड्स नेटफ्लिक्स और यूट्यूब दोनों पर स्ट्रीम होते हैं, लेकिन यह एपिसोड खास तौर पर समय रैना के यूट्यूब चैनल के मेंबर्स के लिए रिलीज किया गया है। शो की क्लिप्स पहले ही सोशल मीडिया पर आ चुकी हैं, जिनमें समय और राघव के बीच हुई एक खास बातचीत ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।
राघव जुयाल के साथ आलिया भट्ट की फिल्म पर भी लिए मजे
समय रैना ने शो के दौरान राघव जुयाल की खूब टांग खिंचाई की। जब राघव अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ के बारे में बात कर रहे थे, समय उन्हें टोकते हुए कहते हैं- ‘कितनी बार खुद ही बताना पड़ेगा? कैसा स्टार है तू?’ इस पर राघव हंस पड़ते हैं और कहते हैं- ‘आलिया भट्ट ने भी खुद ही बताया था।’ इस पर समय मजाकिया लहजे में कहते हैं- ‘उसकी भी नहीं चली फिर।’ ये कहते ही समय रैना, राघव जुयाल सहित सभी हंस पड़ते हैं। बातचीत का एक और वीडियो चर्चा में है, जिसमें समय रैना, राघव जुयाल के एक पुराने कमेंट के बारे में बात करते दिखे, जिसमें राघव ने फिल्म प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स को उन्हें साइड रोल के लिए अप्रोच नहीं करने को कहा था। इस पर रिएक्ट करते हुए समय कहते हैं – ‘भिखारी भी चूजर्स हो सकते हैं।’
लीक हुआ ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ का नया एपिसोड?
सोशल मीडिया पर समय रैना के शो के हालिया एपिसोड की कई क्लिप वायरल हो रही हैं, जिससे यह अटकलें लगने लगीं कि एपिसोड लीक हो गया है। हालांकि, सच तो ये है कि ये एपिसोड खासतौर पर यूट्यूब मेंबर्स के लिए रिलीज किया गया है, जबकि अन्य एपिसोड नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर साथ स्ट्रीम होते हैं। लीक हुए क्लिप्स में से एक में राघव और मुनव्वर के बीच के इमोशनल मोमेंट को भी दिखाया गया, जहां दोनों पिछले महीनों की चुनौतियों के बारे में बात करते दिखे। राघव ने मुनव्वर की तारीफ की कि उन्होंने मुश्किल समय में भी अपने सेंस ऑफ ह्यूमर को बरकरार रखा और जबरदस्त वापसी की।
‘मर्दों से नफरत’ करने वाली साक्षी का किया था सपोर्ट
इससे पहले समय रैना ने अपने शो के पिछले एपिसोड की उस कंटेस्टेंट को लेकर सपोर्ट दिखाया था, जो खुद को ‘मर्दों से नफरत करने वाली’ बताकर ट्रोल्स से घिर गई थी। साक्षी झा नाम की इस कंटेस्टेंट ने शो के दौरान कुछ ऐसी बातें कहीं, जिसे लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर नफरत मिलने लगी। ऐसे में समय उनके समर्थन में आगे आए और फैंस से अपील की कि वह उन्हें इस तरह टारगेट न करें और उनके साथ नरमी से पेश आएं। उन्होंने साक्षी के सपोर्ट में अपना एक वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया था।
ये भी पढ़ेंः ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में बिहार की टीचर के विवादित बयान पर मचा बवाल, ‘मैन-हेटर’ पर छिड़ी बहस, फूटा लोगों का गुस्सा
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
https://doonitednews.in/advertisement-rate-card/