‘मैं अनाथ हूं’, शिल्पा शिंदे ने ‘लॉकअप 2’ में खोले राज, मां-भाई ने घर से किया बाहर

‘मैं अनाथ हूं’, शिल्पा शिंदे ने ‘लॉकअप 2’ में खोले राज, मां-भाई ने घर से किया बाहर

‘लॉकअप 2’ में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए कंटेस्टेंट्स शुरुआत से ही खुद से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे कर रहे हैं और अब एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला। ‘लॉकअप 2’ के हालिया एपिसोड में राम कपूर, लैला उर्फ वरुण यादव और अन्य कंटेस्टेंट्स ने अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ खुलासे किए, जिसने दर्शकों को ही नहीं घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स को भी भावुक कर दिया। इसी दौरान अक्सर रौद्र रूप में नजर आने वालीं ‘अंगूरी भाभी’ यानी शिल्पा शिंदे ने भी एक सीक्रेट रिवील किया, जिसने सभी को भावुक कर दिया। शिल्पा शिंदे ने अपनी जिंदगी के सबसे बड़े राज से पर्दा उठाते हुए बताया कि कैसे वह अपने परिवार के होते हुए भी अनाथ हैं।

शिल्पा शिंदे का सीक्रेट रिवील

‘लॉकअप 2’ के हालिया एपिसोड में शिल्पा शिंदे ने बताया कि, जब उनके कंधे की सर्जरी हुई थी, इसी दौरान उनके भाई और मां ने उन्हें घर से निकाल दिया था। एक्ट्रेस ने कहा कि वह परिवार के होने के बाद भी उनके पास परिवार नहीं हैं। खुद को अनाथ बताते हुए शिल्पा ने कहा- ‘लोग परिवार-परिवार करते रहते हैं, कई लोगों के पास फैमिली नहीं होती और मेरे पास तो परिवार होकर भी परिवार नहीं है। मैं अनाथ हूं। मैं ये खुलासा किसी सहानुभूति के लिए नहीं कर रही हूं। मैं जब भी आती हूं, शेल्टर हाउस में रहती हूं। पहले करजत में मेरा घर था, लेकिन अब वो मेरा पहला घर बन गया है। दरअसल, मैंने मुंबई छोड़ दिया है।’

मां-भाई ने अपने ही घर से निकाल दिया

शिल्पा शिंदे आगे बताती हैं- ‘3 साल पहले मेरे कंधे की सर्जरी हुई थी। इस दौरान मेरे भाई को उसकी पत्नी ने कुछ कहा और वह उससे प्रभावित हुआ और मेरी मां, मेरे भाई से इंफ्लूएंस हुई। जिसके बाद मेरे भाई, उसकी पत्नी और मेरी मां ने मिलकर मुझे मेरी कंधे की सर्जरी के पांचवे दिन ही घर से बाहर कर दिया। हालात ऐसे बना दिए गए। उन्हें पता है कि मैं बहुत स्वाभिमानी हूं, मैं रात के 11 बजे घर छोड़कर चली गई। मेरी मां ने तक मुझे नहीं रोका। मैं अपने ही घर की डोरमैट बन गई।’ ये कहते हुए शिल्पा इमोशनल हो गईं और बाकि के कंटेस्टेंट्स की आंखें भी नम हो गईं।

मां को याद करती हैं शिल्पा

शो में शिल्पा ने बताया कि वह अपनी वसीयत भी बना चुकी हैं और उनकी वसीयत का उनके परिवार से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा- ‘मैं एक शेल्टर होम बनाना चाहती हूं। मुझे अपनी मां से मिले काफी समय हो चुका है। कभी-कभी फोन पर उनसे बात हो जाती है। मैं उनसे मिलना चाहती हूं, लेकिन फोन पर ही बात हो पाती है। सब कहेंगे मैं रिश्तों में खराब हूं, मेरा किसी से नहीं जमता। लेकिन, कोई बात नहीं, मुझे इन सब बातों से फर्क नहीं पड़ता। मैंने आज तक क्या किया है, ये मेरा परिवार जानता है, आस-पास के लोगों को भी पता है। सब जानते हैं कि मैंने किन चीजों के लिए अपनी लाइफ दे दी।’ शिल्पा के अलावा राम कपूर ने भी शो में अपना सीक्रेट रिवील किया। राम कपूर ने बताया कि, उन्होंने अपने कैंसर पीड़ित पिता की मौत प्लान करने में उनकी मदद की थी। उनके ऐसा करने के बाद से उनकी मां और बहन उनसे बात नहीं कर रही हैं।

ये भी पढ़ेंः लॉकअप 2′ में अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट, सूफी मोतीवाला-धीरज धूपर हुए आउट, हर्षद चोपड़ा-योगेश रावत ने पलटा पूरा गेम

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

https://doonitednews.in/advertisement-rate-card/

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »