
‘धुरंधर’ के बाद रणवीर सिंह की फैन फॉलोइंग और भी ज्यादा बढ़ गई है। इस फिल्म ने रणवीर को हिंदी सिनेमा के टॉप स्टार्स में शुमार कर दिया है। ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद अब रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘प्रलय’ की तैयारी में जुट गए हैं। दूसरी तरफ, रणवीर जल्दी ही अपनी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। इस बीच, रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जो थोड़ा पुराना है, लेकिन काफी मजेदार है। इस वीडियो में रणवीर के साथ एक लड़की फ्लर्ट करने की कोशिश कर रही है, जिस पर अभिनेता का रिएक्शन अब वायरल हो रहा है। वह अपने साथ फ्लर्ट कर रही लड़की को याद दिलाते हैं कि वह जल्दी ही दूसरे बच्चे के पिता बनने वाले हैं।
रणवीर से फैन ने किया फ्लर्ट
रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह रेड कलर की टी-शर्ट पहने एक कॉपी आउटलेट में नजर आ रहे हैं। ये वीडियो मुंबई में एक प्रमोशनल इवेंट का है, जिसमें रणवीर अपने ब्रांड सुपर यू के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान रणवीर कुछ देर के लिए काउंटर के पास आकर खड़े हो जाते हैं और कोई उन्हें कैमरे में रिकॉर्ड कर रहा होता है। रणवीर अपनी कॉफी बनाने की कला दिखा रहे होते हैं। इसी बीच एक फैन उनकी तारीफ करती है और उनसे मजाकिया अंदाज में फ्लर्ट करती है।
फ्लर्ट कर रही लड़की को रणवीर सिंह का जवाब
फ्लर्ट कर रही महिला कहती है- ‘कॉफी बनाने में तो पूरी केमेस्ट्री लगी है।’ इस पर हंसते हुए रणवीर कहते हैं- ‘इतना फ्लर्ट क्यों कर रही हो? दो बच्चों का बाप बनने वाला हूं यार।’ रणवीर की ये बात सुनते ही आस-पास मौजूद सभी लोग हंस पड़ते हैं और हूट करने लगते हैं। रणवीर इस दौरान अपनी फिंगर भी क्रॉस कर लेते हैं और लोगों की नजरों से उनका ये एक्ट छुप नहीं पाया। वीडियो पर अब सोशल मीडिया यूजर भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और रणवीर के मजाकिया अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘उन्होंने जिस तरह ये कहते हुए अपनी फिंगर क्रॉस कर लीं, बस इतना प्यार करने वाला चाहिए।’ एक ने लिखा- ‘उनके ट्राइसेप्स तो देखो।’ एक ने लिखा- ‘रणवीर कितने क्यूट हैं।’ ऐसे ही ढेरों कमेंट्स इस वीडियो पर हैं, जिसमें यूजर एक्टर की तारीफ कर रहे हैं।
दोबारा माता-पिता बनने वाले हैं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अप्रैल 19 को ही एक पोस्ट के जरिए ऐलान किया था कि वह फिर माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने अपनी बेटी दुआ की एक क्यूट फोटो शेयर करते हुए दूसरी प्रेग्नेंसी कन्फर्म की थी। दीपिका इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्राइमेस्टर में हैं। हाल ही में एक वीडियो शेयर करते हुए दीपिका ने बताया था कि वह इन दिनों कैसा महसूस कर रही हैं और तीसरे ट्राइमेस्टर में उनका हाल कैसा है।
ये भी पढ़ेंः नन्हे मुन्ने के आने से पहले नया घर देखने पहुंचीं दीपिका पादुकोण, रणवीर भी दिखे साथ, बेबी बंप पर टिकी निगाहें
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
https://doonitednews.in/advertisement-rate-card/