
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर विजय की फिल्म ‘जना नायकन’ को रिलीज हुए छह दिन हो गए हैं। सीबीएफसी के साथ सेंसरशिप के फेर में फंसी फिल्म 7 महीने देरी से सिनेमाघरों में रिलीज हो पाई, जिसके चलते ओपनिंग डे पर इसने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की। गुरुवार, 23 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म ने पहले ही दिन 42 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर लिया और सबको चौंका दिया। ‘जना नायकन’ का ओपनिंग कलेक्शन देखने के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि आने वाले दिनों में ये फिल्म जल्दी ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। फिल्म की रिलीज को 6 दिन गुजर गए हैं और अब भी ये बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई है। तो चलिए जानते हैं, अब तक ‘जना नायनक’ बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर चुकी है।
जना नायकन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
थलापति विजय की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की। सैकनिल्क के अनुसार, ‘जना नायकन’ ने बॉक्स ऑफिस पर 42.70 करोड़ के साथ ओपनिंग की और दूसरे दिन इसने 21.70 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 50 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन जल्दी ही इसने रफ्तार पकड़ ली। शनिवार, यानी तीसरे दिन फिल्म ने 28.50 करोड़ का कलेक्शन किया, चौथे दिन 32 करोड़ और पांचवे दिन 10.65 करोड़ कमाए। अब इसके छठे दिन के कलेक्शन का भी आंकड़ा सामने आ चुका है, जिसके अनुसार, मंगलवार को फिल्म 8 करोड़ का ही कलेक्शन कर सकी। इसी के साथ फिल्म का ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 167.57 करोड़ हो गया है और नेट कलेक्शन 143.40 करोड़ पहुंच गया है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन
‘जना नायकन’ के वर्ल्डवाइड की बात करें तो फिल्म को विदेशों में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और अब तक दुनियाभर में ये फिल्म 246.07 करोड़ कमा चुकी है। हालांकि, देखना ये होगा कि आने वाले समय में फिल्म की रफ्तार तेज होती है या फिर दिन पर दिन कम होती जाती है। आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर टॉम हॉलैंड की चर्चित फिल्म ‘स्पाइडर-मैनः ब्रांड न्यू डे’ रिलीज हो रही है, जो ‘जना नायकन’ के कलेक्शन को प्रभावित कर सकती है। वहीं इसके बाद ‘प्रहार- द उज्जवल निकम स्टोरी’ भी सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।
7 महीने देरी से रिलीज हुई फिल्म
जानकारी के लिए बता दें कि CBFC सर्टिफ़िकेशन से जुड़ी दिक्कतों के कारण ‘जना नायकन’ की रिलीज में देरी हुई थी। सर्टिफिकेशन का मामला सुप्रीम कोर्ट तक भी पहुंचा था, लेकिन फिर भी फिल्म 7 महीने की देरी के बाद ही सिनेमाघरों में रिलीज हो पाई। फिल्म की रिलीज के बाद तृषा कृष्णन भी ‘जना नायकन’ का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने पहुंची थीं, जिसकी जानकारी उन्होंने अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दी। वहीं हाल ही में फिल्म के निर्देशक एच विनोथ ने ऐलान किया कि वह इस फिल्म में 6 डिलीटेड सीन जोड़े जाएंगे और अगले हफ्ते से फिल्म इन 6 डिलीटेड सीन के साथ दिखाई जाएगी। उन्होंने सोमवार को चेन्नई में एक मीट आयोजन किया, जहां ये ऐलान किया गया।
ये भी पढ़ेंः सुलह की चर्चाओं के बीच विजय-संगीता तलाक मामले में नया मोड़, सता रहा घर खोने का डर, कोर्ट में रखी बड़ी डिमांड
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
https://doonitednews.in/advertisement-rate-card/