
आमिर खान के प्रोडक्शन में बन रही सनी देओल, प्रीति जिंटा और करण देओल की फिल्म का अब नाम बदल दिया गया है। ‘लाहौर 1947’ से बदलकर अब फिल्म का नाम ‘बंटवारा 1947’ रख दिया है। नए नाम के ऐलान के साथ ही फिल्म का फर्स्ट लुक अब सामने आ गया है। इसमें फिल्म की पूरी कास्ट नजर आ रही है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। इस फिल्म का ऐलान साल 2025 की शुरुआत में ही कर दिया गया था। फिल्म काफी समय से बन रही है और 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। आमिर खान द्वारा प्रोड्यूस की जा रही इस फिल्म से प्रीति जिंटा 2018 की फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ के बाद एक्टिंग की दुनिया में वापसी कर रही हैं।
‘बंटवारा 1947’ का फर्स्ट लुक सामने आया
‘बंटवारा 1947’ आजादी के दिन के वीकेंड को ध्यान में रखते हुए 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ से होगा। ‘गदर 2’, ‘बॉर्डर’ और ‘जाट’ की सफलता के बाद सनी देओल ‘बंटवारा 1947’ की कास्ट को लीड करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके बेटे करण देओल भी इस फिल्म की कास्ट का हिस्सा हैं। उन्होंने ‘पल पल दिल के पास’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म के नाम से ही जाहिर हो रहा है कि ये कहानी भी भारत-पाक बटवारे की कहानी पेश करेगी, ठीक वैसे ही जैसे गदर ने किया था। मोशन पोस्टर में प्रीति जिंटा और शबाना आजमी भी दिखाई दीं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, ‘नफरत और डर के माहौल में, उन्होंने हिम्मत दिखाई। 14 अगस्त 2026 से सिनेमाघरों में #Batwara1947 देखें।’
‘बंटवारा 1947’ के फर्स्ट लुक पर फैंस ने कैसी प्रतिक्रिया दी?
सोशल मीडिया यूज़र्स ने ‘बंटवारा 1947’ के फर्स्ट लुक पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। कुछ कमेंट्स इस तरह थे, ‘शानदार पोस्टर और BGM’, एक शख्स ने लिखा, ‘ब्लॉकबस्टर आने वाली है’, वहीं एक और शख्स ने लिखा,’एक्शन सुपरस्टार सनी देओल सर की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म’। एक नेटिजन ने कहा’आमिर और सनी का सबसे बेहतरीन कॉम्बिनेशन पर्दे पर आ रहा है… इससे बेहतर और क्या हो सकता है’। इसके अलावा एक शख्स ने लिखा, ‘बहुत इंतजार वाली फिल्म… लेकिन नफरत और डर के मौजूदा माहौल को देखते हुए प्रोड्यूसर्स ने सेफ रहने के लिए नाम बदल दिया।’
‘बंटवारा 1947 धरमजी की पसंदीदा स्क्रिप्ट्स में से एक थी’: आमिर खान
आमिर खान ने एक बार ‘बंटवारा 1947’ से जुड़ी एक इमोशनल याद शेयर की थी। उन्होंने कहा, ‘यह धरमजी की पसंदीदा स्क्रिप्ट्स में से एक थी और मुझे बहुत खुशी है कि वह इस फिल्म को देख पाए।’
कास्ट के बारे में सब कुछ
‘बंटवारा 1947’ एक यादगार कोलैब होने वाली है, जिसमें सनी देओल, फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी और प्रोड्यूसर आमिर खान पहली बार एक साथ आ रहे हैं। इसका संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है, जबकि गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं। हिंदी सिनेमा में उनके लंबे समय से चले आ रहे योगदान को देखते हुए, उनके एक साथ आने से काफी चर्चा हो रही है। फिल्म में शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर जैसे कई कलाकार भी शामिल हैं।
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
