
मोहनलाल स्टारर फिल्म ‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे देख सभी के होश उड़ाने वाले हैं और ऐसा हम नहीं सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं। इसकी वजह यह है कि इस दिलचस्प कहानी का तीसरा हिस्सा, जिसे जीतू जोसेफ ने डायरेक्ट किया है, जो पिछले दो हिस्सों की तरह ही रोमांचक और इमोशनल होने वाला है। 2013 में ‘दृश्यम’ और 2021 में ‘दृश्यम 2’ के रिलीज होने के बाद से यह सुपरहिट फ़्रैंचाइजी भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली थ्रिलर सीरीज में से एक बन गई है। अब ‘दृश्यम 3’ के ट्रेलर ने फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और क्रेज को और भी बढ़ा दिया है।
दृश्यम 3 में जॉर्जकुट्टी नए तूफान का करेंगे सामना
‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर शानदार विजुअल्स, जोरदार बैकग्राउंड म्यूजिक और बेहद तनावपूर्ण स्थितियों के साथ शुरू होता है, जो फिल्म की कहानी को लेकर आपका सस्पेंस बढ़ा देगा। धांसू एक्शन, इमोशनल डायलॉग और रहस्यमयी घटनाएं ये सभी संकेत देते हैं कि फिल्म के दो मुख्य किरदारों के बीच एक रोमांचक संघर्ष देखने को मिलेगा। ट्रेलर कई जबरदस्त सीन्स से भरा हुआ लगता है, जिसमें हर सीन में गहरी भावनाएं और खतरनाक एक्शन दिखाया गया है। ट्रेलर की एक खास बात यह है कि यह फिल्म के किसी भी बड़े राज का खुलासा नहीं करती है। कुल मिलाकर यह ट्रेलर एक और जबरदस्त क्राइम थ्रिलर फिल्म का वादा करता है, जो इस फ़्रैंचाइजी की बड़ी सफलता साबित हो सकती है।
दृश्यम 3 कब होगी रिलीज
मोहनलाल के साथ-साथ इस फिल्म में मीना, अंसिबा हसन और एस्थर अनिल जैसे पुराने कलाकार भी नजर आएंगे। सपोर्टिंग कास्ट में सिद्दीकी, आशा शरथ और मुरली गोपी भी शामिल हैं। यह फिल्म 21 मई, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म की पिछली सफलता और हाल ही में रिलीज हुए टीजर को देखते हुए, यह कहा जा सकता है कि ये इस साल की सबसे मोस्ट अवेटेड मलयालम फिल्मों में से एक है।
दृश्यम 3 U/A 13+ सर्टिफिकेट मिला
इस फिल्म को एंटनी पेरुम्बावूर ने आशीर्वाद सिनेमाज, पेन स्टूडियोज और पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म को CBFC से U/A 13+ सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म का म्यूजिक अनिल जॉनसन ने तैयार किया है, जबकि एडिटिंग विनायक VS ने की है। फिल्म के सिनेमैटोग्राफी का काम सतीश कुरुप ने संभाला है।
ये भी पढ़ें-
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






