अजय देवगन की ‘धमाल 4’ ने की शानदार ओपनिंग, बॉक्स ऑफिस पर दिखाया दम, वर्ल्डवाइड किया 21 करोड़ का आंकड़ा पार

अजय देवगन की ‘धमाल 4’ ने की शानदार ओपनिंग, बॉक्स ऑफिस पर दिखाया दम, वर्ल्डवाइड किया 21 करोड़ का आंकड़ा पार

अजय देवगन, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेन्द्र लिमये, अंजलि आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता और विजय पाटकर की ‘धमाल 4’ ने सिनेमाघरों में जबरदस्त शुरुआत की और पहले दिन ऐसी कमाई की, जिसने शुरुआती अनुमानों को भी पीछे छोड़ दिया। 10 जुलाई को रिलीज हुई इंद्र कुमार की इस फिल्म ने कई हिंदी, साउथ इंडियन और हॉलीवुड फिल्मों से टक्कर के बावजूद ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली नई फिल्म का दर्जा हासिल किया।

धमाल 4 ने भारत में की धांसू कमाई

सैकनिल्क के शुरुआती बॉक्स ऑफिस अनुमानों के अनुसार ‘धमाल 4’ ने पहले दिन भारत में 10,669 शो में लगभग 13.75 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन लगभग 16.50 करोड़ रुपये रहा। फिल्म ने विदेशों में भी 5 करोड़ रुपये कमाए, जिससे पहले दिन इसकी कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई लगभग 21.50 करोड़ रुपये हो गई।

धमाल 4 ने पहले दिन उम्मीद से ज्याद की कमाई

फिल्म की पहले दिन की कमाई शुरुआती अनुमानों से कहीं ज्यादा रही, जिनमें पहले दिन की कमाई 12-13 करोड़ रुपये के बीच रहने की बात कही गई थी। इसके बजाय ‘धमाल 4’ को दिन भर दर्शकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी का फायदा मिला और फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 24% रही। बता दें कि फिल्म को महाराष्ट्र और दिल्ली-NCR जैसे बड़े मास और शहरी मार्केट से सबसे ज्यादा दर्शक मिले, जहां इस फ्रैंचाइजी के हमेशा से ही वफादार दर्शक रहे हैं।

धमाल 4 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका

बॉक्स ऑफिस पर भीड़-भाड़ को देखते हुए ‘धमाल 4’ की ओपनिंग और भी खास हो जाती है। यह फिल्म अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’, आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, तेलुगु एक्शन ड्रामा ‘लेनिन’ और हॉलीवुड फिल्मों ‘ईविल डेड बर्न’ और लाइव-एक्शन ‘मोआना’ के साथ रिलीज हुई। अजय देवगन की यह कॉमेडी फिल्म उस दिन सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली नई फिल्म बनकर उभरी। उम्मीद है कि अच्छे वर्ड-ऑफ-माउथ और दर्शकों की प्रतिक्रिया की वजह से शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आएगा।

ये भी पढे़ं – अजय देवगन की ‘धमाल 4’ को X पर मिल रहे मिले-जुले रिव्यू, किसी ने कहा मजेदार तो किसी ने बताई खामियां

दिमाग को घर छोड़कर जाइए, अजय देवगन और अरशद-जावेद की टोली फिर हंसाएगी | Dhamaal 4 Review

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp