‘अनुपमा’ की नींद हुई हराम, आधी रात गुल हुई बत्ती, गर्मी से हुईं परेशान

‘अनुपमा’ की नींद हुई हराम, आधी रात गुल हुई बत्ती, गर्मी से हुईं परेशान

रुपाली गांगुली पिछले कुछ सालों से अपने शो ‘अनुपमा’ को लेकर चर्चा में रहती हैं। टीआरपी चार्ट में रुपाली गांगुली का शो टॉप पर अपनी जगह बनाए रहता है। आए दिन इस शो में ने ट्विस्ट और टर्न्स आते रहते हैं। इस बीच रुपाली गांगुली एक और वजह से चर्चा में हैं। दरअसल, रुपाली गांगुली इन दिनों लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान हैं। अभिनेत्री मुंबई के वर्सोवा में रहती हैं और हाल ही में एक ट्वीट करते हुए उन्होंने बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे उनके घर की बिजली चली गई, जिसके बाद सुबह तक वापस नहीं आई, जिसके चलते वह और उनका परिवार सारी रात परेशान रहा।

बिजली कटौती से परेशान रुपाली गांगुली

रुपाली गांगुली ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट के जरिए बताया कि कैसे उनकी बिल्डिंग में आधी रात को बिजली चली गई। इसके बाद उन्होंने अपने इलाके में बिजली आपूर्ति करने वाली कंपनी को भी अपने पोस्ट में टैग किया और दावा किया कि कंपनी का चैटबॉक्स भी इस समस्या में उनकी मदद नहीं कर पाया। इसी के साथ रुपाली ने अपने पोस्ट में इस बात को लेकर चिंता जाहिर की कि अगर मुंबई जैसे शहरों में बिजली की इतनी समस्या हो सकती है तो छोटे शहरों में क्या हाल हो रहा होगा।

Image Source : X/@THERUPALIरुपाली गांगुली का पोस्ट।

रुपाली गांगुली का पोस्ट

रुपाली गांगुली ने X पर एक ट्वीट शेयर किया, जिसमें अपनी बिल्डिंग में बिजली गुल होने के बारे में बताया। अपने ट्वीट में अनुपमा एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हमारी बिल्डिंग के साथ अन्य दो बिल्डिंग्स में कल रात 11 बजे से ही बिजली नहीं है। लाइट आती-जाती रही, लेकिन अब रात 1 बजे से बिजली आई ही नहीं। आपके बेकार चैटबॉक्स पिछले 4 घंटों से यही बात दौहरा रहे हैं कि 34 मिनट में समस्या हल हो जाएगी और अब इनका कहना है कि बिजली गुल ही नहीं है। आपके बेकार चैटबॉट पिछले 4 घंटों से कह रहे हैं कि समस्या 34 मिनट में हल हो जाएगी और अब कह रहे हैं कि बिजली गुल है ही नहीं।’ रुपाली गांगुली के इस पोस्ट पर अब कई यूजर रिएक्शन दे रहे हैं। कई ने गर्मी और बिजली कटौती को लेकर चिंता जाहिर की है। कई का कहना है कि अगर बड़े शहरों में ये हाल है तो छोटे शहरों का क्या हाल होगा।

रुपाली गांगुली का शो

रुपाली गांगुली के शो ‘अनुपमा’ की बात करें तो अब भी ये शो दर्शकों की फेवरेट लिस्ट में शामिल है। टीआरपी चार्ट में भी ये शो लगातार टॉप 10 में अपनी जगह बनाए हुए है। शो में आने वाले ट्विस्ट और टर्न्स लगातार दर्शकों को शो से जोड़े हुए हैं। शो के लेटेस्ट ट्रैक की बात की जाए तो इन दिनों अनुपमा और उसकी बेटी राही दोगुनी मुश्किलों में घिरी है। राही अपनी मां और पति प्रेम की दुश्मनी के बीच बुरी तरह फंस गई है और इसी बीच राही की जिंदगी का एक बड़ा सच भी सामने आ चुका है, जिसने उसकी जिंदगी को अस्त-व्यस्त कर दिया है।

ये भी पढ़ेंः ‘कभी खुशी कभी गम’ का गोल मटोल लड्डू अब हो गया है बड़ा, 25 साल में इतना बदल गया अंदाज, देखकर उड़े फैंस के तोते

सुपरस्टार जिसने लॉकडाउन में शुरू की खेती, बगीचे में उगाए करेले, लौकी और कद्दू, सब्जियों से लद गई घर से सटी जमीन

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp