गौरी स्प्रैट संग शादी होते ही खुशी से झूमे आमिर खान, तीसरी पत्नी संग जमकर किया डांस

गौरी स्प्रैट संग शादी होते ही खुशी से झूमे आमिर खान, तीसरी पत्नी संग जमकर किया डांस

आमिर खान अब आधिकारिक तौर पर शादी कर ली है। मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने अपने 60वें जन्मदिन पर फैंस को गौरी स्प्रैट से रूबरू कराया था, जिनसे उन्होंने आज यानी 5 जुलाई 2026 को शादी की। दोनों ने अभिनेता के मुंबई स्थित घर पर करीबी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में एक निजी समारोह में सिविल सेरेमनी में शादी की। शादी के पेपर्स पर साइन करने के तुरंत बाद, आमिर और गौरी की पहली तस्वीर ऑनलाइन सामने आई और अब अब दोनों का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक्टर शादी के बाद खुशी से झूमते नजर आ रहे हैं और उनके साथ गौरी को भी डांस करते देखा जा सकता है।

गौरी संग आमिर ने किया डांस

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी का वीडियो साझा किया है, जिसमें दोनों को पहले अपनी शादी के पेपर्स पर साइन करते देखा जा सकता है। पेपर्स पर साइन के बाद आमिर गौरी का हाथ चूमते हैं और गले लगाकर प्यार जताते हैं। इसके बाद आमिर और गौरी को अपने दोस्तों और करीबियों के साथ झूमते देखा जा सकता है और आखिर में आमिर अपनी नई-नवेली दुल्हन को गले लगा लेते हैं। वहीं आस-पास मौजूद दोनों के दोस्त और करीबी भी इनके साथ एंजॉय करते नजर आए।

आमिर और गौरी का लुक

आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में अपनी शादी के कानूनी कागजात पर साइन किए। इस दौरान जहां आमिरन ने सफेद बंदगला कुर्ता-पायजामा पहना था तो वहीं गौरी ने खूबसूरत लहंगा पहना था। इस दौरान आमिर के तीनों बच्चे आयरा खान, जुनैद खान और आजाद राव खान भी उनके साथ दिखे। वहीं सेलिब्रेशन के दौरान गौरी के बेटे भी उनके साथ मौजूद रहे। सोशल मीडिया पर दोनों की वेडिंग फोटो को फैंस से खूब प्यार मिल रहा है।

गौरी-आमिर की शादी में पहुंचे गेस्ट

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी में अंबानी परिवार भी शामिल हुआ। आमिर खान के घर के बाहर अंबानी फैमिली की गाड़ियां नजर आईं। वहीं महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के चीफ राज ठाकरे भी आमिर-गौरी की शादी में शामिल हुए। राज कुमार हिरानी भी अपने दोस्त की शादी में पहुंचे। बता दें, आमिर और गौरी ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत अपनी शादी रजिस्टर कराई है। दोनों ने अभिनेता के घर में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की और जानकारी के अनुसार, दोनों किसी ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी की योजना में भी नहीं हैं।

ये भी पढ़ेंः आमिर खान-गौरी स्प्रैट बने हमसफर, सिविल मैरिज की पहली झलक वायरल, कपल का वेडिंग लुक आया सामने

‘सबकी दुआ चाहिए’, गौरी संग शादी पर आमिर खान ने खुद लगाई मुहर, बताए कब, कहां और किस अंदाज में होगी वेडिंग

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp