‘जन नायकन’ की एडवांस बुकिंग का तूफान, बिके 6 लाख से ज्यादा टिकट, रिलीज से पहले ही हुई 27 करोड़ की कमाई

‘जन नायकन’ की एडवांस बुकिंग का तूफान, बिके 6 लाख से ज्यादा टिकट, रिलीज से पहले ही हुई 27 करोड़ की कमाई

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता से नेता बने थलापति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जन नायकन’ लंबे इंतजार के बाद इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। सेंसर बोर्ड से क्लीयरेंस में देरी के कारण लगभग सात महीने तक टलने के बाद अब यह फिल्म बड़े पर्दे पर उतरने जा रही है। रविवार को फिल्म की एडवांस बुकिंग खुलते ही दर्शकों का जबरदस्त हुजूम देखने को मिला और रिलीज से पहले ही इसने कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित कर दिए हैं।

टिकट खिड़की पर एडवांस बुकिंग का तूफान

‘जन नायकन’ की एडवांस बुकिंग खुलते ही महज कुछ ही दिनों में 6 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। फिल्म को भारत में लगभग 8000 शोज के साथ एक विशाल रिलीज दी जा रही है, जिनमें से 3500 से अधिक शोज़ अकेले तमिलनाडु में आयोजित किए जाएंगे। ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने केवल एडवांस बुकिंग के जरिए भारत में ₹15 करोड़ और वैश्विक स्तर पर ₹27 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। एक क्षेत्रीय फिल्म के लिए बिना किसी बड़े पैन-इंडिया प्रमोशन के ऐसे आंकड़े दर्ज करना अपने आप में एक मिसाल है।

सिनेमाघरों में मची टिकटों की होड़

तमिलनाडु के थिएटर मालिकों के संगठन के अनुसार टिकटों की भारी मांग के कारण सिनेमाघरों पर अभूतपूर्व दबाव देखा जा रहा है। चेन्नई के प्रसिद्ध कमला सिनेमा में बुकिंग खुलते ही कुछ ही मिनटों में 10000 से ज्यादा टिकट बिक गए, वहीं मायाजाल मल्टीप्लेक्स के 48 शोज एक घंटे से भी कम समय में हाउसफुल हो गए। राज्य सरकार ने चेन्नई में टिकटों की कीमत ₹190 पर सीमित रखी है, फिर भी मल्टीप्लेक्स से लेकर सिंगल स्क्रीन तक हर जगह शोज मिनटों में फुल हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय की पहली और आखिरी रिलीज

‘जन नायकन’ का निर्देशन एच विनोथ ने किया है। यह फिल्म राजनीतिक सफर में पूरी तरह सक्रिय होने से पहले थलापति विजय की आखिरी सिनेमाई प्रस्तुति है। गौरतलब है कि फिल्म की रिलीज टलने के बीच विजय की पार्टी टीवीके ने तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की और उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सीएम बनने के बाद पर्दे पर उन्हें देखने के लिए फैंस के बीच भारी उत्साह है।

फिल्म की स्टार कास्ट और क्रू

फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज और नरेन जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है, जबकि सत्यन सूर्यन ने इसकी सिनेमैटोग्राफी और प्रदीप ई राघव ने इसका संपादन किया है। सिनेमाप्रेमी इस हफ्ते थलापति विजय को आखिरी बार बड़े पर्दे पर देखने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

ये भी पढ़ें:  23 दमदार सितारों से सजी ‘रामायण’ की टोली, रणबीर कपूर और यश के अलावा भी एक से बढ़कर एक कलाकार

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

https://doonitednews.in/advertisement-rate-card/

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »