जैकलीन फर्नांडिस की बॉडीगार्ड ने पकड़ी कलाई, फैन संग सेल्फी लेने से रोका, चौंके लोग

जैकलीन फर्नांडिस की बॉडीगार्ड ने पकड़ी कलाई, फैन संग सेल्फी लेने से रोका, चौंके लोग

जैकलीन फर्नांडिस शनिवार को एक इवेंट में शामिल हुईं, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद एक्ट्रेस के फैंस उनके बॉडीगार्ड की जमकर आलोचना कर रहे हैं। दरअसल, वायरल वीडियो में जैकलीन को अपने फैंस के साथ सेल्फी लेने के लिए हाथ आगे बढ़ाते देखा जा सकता है, लेकिन एक्ट्रेस का बॉडीगार्ड उनकी कलाई पकड़ लेता है और उन्हें स्टेज से दूर ले जाने की कोशिश करता दिख रहा है। इस पर एक्ट्रेस दूसरे हाथ से फैन को फोन लेती हैं और उसमें सेल्फी क्लिक करती हैं। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कई यूजर एक्ट्रेस के बॉडीगार्ड के बर्ताव को लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

मुस्कुराती रहीं जैकलीन

वीडियो में जैकलीन पाउडर ब्लू कलर की मिनी ड्रेस में नजर आ रही हैं और मुस्कुराते हुए फैंस के साथ सेल्फी लेने के लिए आगे बढ़ती हैं। लेकिन, बॉडीगार्ड उनकी कलाई पकड़कर उन्हें आगे ले जाने की कोशिश करता है। हालांकि, बॉडीगार्ड की कोशिशों के बावजूद जैकलीन मुस्कुराती रहीं और फिर जिस दूसरे हाथ से फोटो फैन से मोबाइल लेती हैं और फोटोज क्लिक करती हैं। कई ने जहां जैकलीन के फ्रेंडली व्यवहार की तारीफ की तो कई ने उनके बॉडीगार्ड की कलास लगा दी।

चर्चा में जैकलीन का वीडियो

जैकलीन फर्नांडिस का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है। कई ने बॉडीगार्ड द्वारा एक्ट्रेस का हाथ पकड़कर उन्हें फैंस से दूर ले जाने की कोशिश पर आपत्ति जताई। कई का कहना है कि वह भले एक्ट्रेस के बॉडीगार्ड हैं, लेकिन उन्हें उनसे एक निश्चित दूरी बनाकर चलना चाहिए और ऐसे उन्हें नहीं छूना चाहिए। फैंस का मानना है कि भले ही बॉडीगार्ड्स सेलिब्रिटी की सुरक्षा के लिए होते हैं, लेकिन उन्हें किसी भी मेल या फीमेल स्टार को शारीरिक रूप से खींचने या पकड़ने की कोशिश नहीं करना चाहिए। वहीं, कुछ का कहना है कि पब्लिक इवेंट्स में भीड़ या अनचाहे संपर्क को रोकने के लिए सिक्योरिटी टीमों को पहले से ही ऐसा करने के निर्देश दे दिए जाते हैं।

जैकलिन फर्नांडिस का वर्क फ्रंट

काम की बात करें तो जैकलिन फर्नांडिस अब ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसे रिलीज होने में अब बस चार ही दिन बचे हैं। ये फिल्म 26 जून, 2026 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं और उनके साथ-साथ फिल्म में सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, अरशद वारसी, लारा दत्ता, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदसानी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, दिशा पाटनी सहित कई कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म के ट्रेलर और गाने पहले ही सुर्खियों में हैं और अब सबकी नजरें इसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर टिकी हैं।

ये भी पढ़ेंः आशा भोसले को श्रद्धांजलि देगा एआर रहमान का गाना, टीजर किया रिलीज, भावुक पोस्ट भी लिखा

7 महीने पुरानी मनोज बाजपेयी की एक्शन-थ्रिलर सीरीज ने प्राइम वीडियो पर डाला डेरा, इंडिया में टॉप 10 में कर रही ट्रेंड

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp