
पहले सीजन की शानदार सफलता के बाद करण जौहर एक बार फिर भरोसे, धोखे और चालबाजी से भरे रियेलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ के दूसरे सीजन के साथ दर्शकों के बीच लौट रहे हैं। भारत के सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने हाल ही में ब्लॉकबस्टर रियलिटी ओरिजिनल सीरीज ‘द ट्रेटर्स 2’ का ऐलान किया, जो 13 अगस्त से दुनियाभर में स्ट्रीम होगा। ‘द ट्रेटर्स’ के दूसरे सीजन को धर्माटिक एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। अब तक इस रियेलिटी शो के दुनिया के 40 से ज्यादा देशों में अडैप्टेशन बन चुके हैं और रियेलिटी शो के पहले सीजन को इंडिया में भी काफी पसंद किया गया, जिसके बाद मेकर्स ने इसके दूसरे सीजन का ऐलान कर दिया है।
द ट्रेटर्स 2 में नजर आएंगे 21 सेलिब्रिटी
‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ में अलग-अलग क्षेत्रों के 21 से ज्यादा सेलिब्रिटी नजर आएंगे। मेकर्स का दावा है कि सीजन 2 पहले से कहीं ज्यादा बड़ा, बोल्ड और ड्रामे से भरपूर होने वाला है। पहले की ही तरह इस बार भी शो में साइकोलॉजिकल गेम, असली इमोशन्स, सस्पेंस और खूब सारा ड्रामा देखने को मिलेगा और वो भी डबल तड़के के साथ। शो के पहले सीजन के बाद इस सीजन को भी करण जौहर ही होस्ट करने वाले हैं। इस बार 21 सेलिब्रिटी प्लेयर्स ग्रैंड प्राइज और ट्रॉफी जीतने के लिए एक-दूसरे से मुकाबला करते दिखेंगे।
जारी हुआ प्रोमो
एक साल बीत गया, पर कुछ धोखे अभी भी उतने ही ताजे हैं। आइकॉनिक धोखों को म्यूजियम ऑफ द ट्रेटर्स में रखे जाने की जरूरत है। सीजन 1 के विद्यार्थी जो धोखे का चैप्टर सीखते-सीखते सो गए। क्लियरली यहां दोस्ती अस्थायी होते हैं, लेकिन कलेश परमानेंट है। क्या आपको ये रूटीन याद नहीं आ रहा, धोखा, शॉक, डिफीट और रिपीट। पैलेस में फिर से आएंगे 21 विक्टिम्स उर्फ प्येलर्स और लिस्ट किलर है। इसके बाद इस सीजन के कुछ कंटेस्टेंट्स के चेहरों से पर्दा उठाया जाता है।
‘द ट्रेटर्स 2’ की स्टरीमिंग डेट और कंटेस्टेंट्स
‘द ट्रेटर्स’ के दूसरे सीजन की स्ट्रीमिंग डेट की बात करें तो ये सीजन 13 अगस्त से सिर्फ प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा और हर गुरुवार नए एपिसोड रिलीज किए जाएंगे। हाल ही में मेकर्स ने सीजन 2 का पहला प्रोमो जारी किया है, जिसमें करण जौहर नए सीजन के बारे में जानकारी देते नजर आ रहे हैं और फिर शो के कंटेस्टेंट्स के बारे में बताते हैं। प्रोमो में मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारुकी की झलक देखने को मिल रही है, जिससे पता चलता है कि दोनों द ट्रेटर्स सीजन 2 में नजर आने वाले हैं। प्रोमो में कुछ पूर्व कंटेस्टेंट्स भी देखने को मिले, इस दौरान अपूर्वा मखीजा की भी झलक देखने को मिलती है। अपूर्वा इन दिनों ‘नेटफ्लिक्स’ के रियेलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में नजर आ रही हैं। अपूर्वा ने कुछ दिनों पहले ही शो में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है, जो सेल में खूब बवाल काट रही हैं।
ये भी पढ़ेंः ‘द अलायंस’ के नए प्रोमो ने बढ़ाया सस्पेंस, क्या मौनी रॉय-अविनाश मिश्रा और निमृत की होगी एंट्री? उलझन में फैंस
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
https://doonitednews.in/advertisement-rate-card/