
एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने अपने पति पीटर हाग के साथ चल रही तलाक की लड़ाई के बीच अपने दिवंगत बेटे शमशेर की कब्र पर जाकर उसे साफ करते हुए एक दिल को दहला देने वाला वीडियो शेयर किया है। इस सोशल मीडिया क्लिप में बॉलीवुड एक्ट्रेस को कब्र के सामने फूट-फूटकर रोते हुए देखा जा सकता है। पोस्ट के लंबे कैप्शन में उन्होंने अपने दिल का हाल भी बताया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लंबा और इमोशनल नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी आपबीती से लेकर एक मां होने के नाते झेले गए मानसिक आघात के बारे में खुलकर बात की।
सेलिना जेटली ने पति पर लगाया गंभीर आरोप
वीडियो के साथ लिखे कैप्शन में एक्ट्रेस सेलिना ने बताया कि पिछले कुछ हफ्ते उनकी जिंदगी के सबसे मुश्किल हफ्ते रहे हैं और उन्होंने इस पोस्ट को ऑस्ट्रिया में चल रही अपनी तलाक की सुनवाई से जोड़ा। उन्होंने अपने पति पर आरोप लगाते हुए यह भी बताया कि कोर्ट के आदेश के बावजूद उन्हें बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने अपने अलग रह रहे पति पर आरोप लगाया कि वह उन्हें उनके बच्चों से मिलने नहीं दे रहे हैं और आगे कहा, ‘ऑस्ट्रियाई जज के सामने दी गई जुबानी गारंटी के बावजूद, मेरे बच्चों को मुझे नहीं मिलने दिया गया। मैं जिस इकलौते बच्चे से मिल पाई, वह मेरा बेटा शमशेर था, जिसकी कुछ समय पहले मौत हो गई। यह एक ऐसी मां की दिल तोड़ने वाली कहानी है, जिसने अपने बच्चों के जन्म के दिन से ही उनके लिए सब कुछ किया है।’
सेलिना जेटली का छलका दर्द
एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मेरे पास इस दिल दहला देने वाले वीडियो को शेयर करने के अलावा कोई और चारा नहीं था ताकि मैं दुनिया को एक मां के तौर पर अपना दर्द दिखा सकूं। पिछले कुछ हफ्ते मेरी जिंदगी के सबसे मुश्किल हफ्ते थे। मैं अपने तलाक की सुनवाई के लिए ऑस्ट्रिया में थी।’ सेलिना ने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने अपने पति के करियर को सहारा देने के लिए अपनी जिंदगी और काम छोड़ दिया था, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा था।
शादी के बाद एक्ट्रेस का हुआ शोषण
इसी पोस्ट में एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘मैंने अपना देश, अपने माता-पिता, अपना काम छोड़ दिया और भारत से दुबई, सिंगापुर, ऑस्ट्रिया, फिर दुबई और फिर से ऑस्ट्रिया चली गई… यह सब अपने पति के करियर को सपोर्ट करने के लिए किया। मैंने अकेले ही अपने बच्चों की परवरिश की साथ ही उनके सपनों, उनके बार-बार जगह बदलने और उनके करियर की महत्वाकांक्षाओं में उनके साथ मजबूती से खड़ी रही और उस जिंदगी को भी संभाला जो हमने मिलकर बनाई थी। शादी और बच्चों के प्रति अपने समर्पण के बदले मैंने देखा कि मेरी संपत्ति मुझसे धीरे-धीरे छीन ली गई और मुझे हर तरह का मानसिक और भावनात्मक शोषण सहना पड़ा।’
सेलिना जेटली का बॉलीवुड डेब्यू
सेलिना और पीटर ने 2010 में शादी की और मार्च 2012 में उनके जुड़वां बेटे हुए। 2017 में सेलिना ने फिर से जुड़वां बेटों को जन्म दिया, जिनमें से एक की मौत ‘हाइपोप्लास्टिक हार्ट कंडीशन’ के कारण हो गई। सेलिना ने 2001 में ‘मिस इंडिया’ का खिताब जीता था। उन्होंने 2003 में आई फिल्म ‘जानशीन’ में फरदीन खान के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की।
ये भी पढे़ं-
1 साल में फैट टू फिट हुईं 30 साल की एक्ट्रेस, वेट लॉस जर्नी का सीक्रेट किया रिवील
आरबी चौधरी के निधन से टूटे थलापति विजय, अंतिम विदाई पर हुए भावुक, जीवा को दिया सहारा
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






