digital products downloads

सलमान का मेगा धमाका, ‘द लास्ट हीरो’ में बनेंगे सुपरहीरो, दिखेगा ‘एवेंजर्स’ वाला एक्शन

सलमान का मेगा धमाका, ‘द लास्ट हीरो’ में बनेंगे सुपरहीरो, दिखेगा ‘एवेंजर्स’ वाला एक्शन

बॉलीवुड के ‘सुल्तान’ सलमान खान और मशहूर निर्देशक जोड़ी राज एंड डीके के बीच हुए सहयोग ने मनोरंजन जगत में एक नई लहर पैदा कर दी है। जब से इस सुपरहीरो फिल्म की घोषणा हुई है, इसे हिंदी सिनेमा के सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक माना जा रहा है। हाल ही में इस फिल्म से जुड़ी कुछ बेहद रोमांचक जानकारियां सामने आई हैं, जो यह संकेत देती हैं कि यह फिल्म न केवल भारतीय बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार है। फिल्म की तुलना एवेंजर्स से हो रही है, कहा जा रहा है कि फिल्म के विजुअल्स और ग्राफिक्स उसी लेवेल के होंगे।

‘द लास्ट हीरो’ के विजुअल इफेक्ट्स

राज एंड डीके निर्देशित इस फिल्म का आधिकारिक नाम ‘द लास्ट हीरो’ रखा गया है। फिल्म की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके विजुअल इफेक्ट्स की जिम्मेदारी संभालने के लिए दुनिया की दिग्गज कंपनी Weta FX से बातचीत चल रही है। यह वही स्टूडियो है जिसने ‘द एवेंजर्स’, ‘द बैटमैन’ और ‘अवतार’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के जरिए सिनेमाई तकनीक की दुनिया में क्रांति लाई है। मेकर्स का लक्ष्य भारतीय दर्शकों को हॉलीवुड के ‘एवेंजर्स’ जैसा अनुभव देना है। फिल्म के पोस्टर पर लिखे शब्द, ‘हीरो से बड़ा, डर से मजबूत, जब अंधेरा बढ़ेगा, तब किंवदंतियां एकजुट होंगी’, इसके गहरे और भविष्यवादी कथानक की ओर इशारा करते हैं।

सलमान खान और करीना कपूर की प्रतिष्ठित जोड़ी

कास्टिंग के मोर्चे पर भी एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेत्री करीना कपूर खान इस मेगा प्रोजेक्ट में सलमान खान के साथ मुख्य भूमिका में नजर आ सकती हैं। हालांकि अभी औपचारिक हस्ताक्षर होना बाकी है, लेकिन चर्चा है कि करीना इस स्क्रिप्ट और अपने किरदार को लेकर काफी उत्साहित हैं। यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो ‘क्योंकि’, ‘मैं और मिसेज खन्ना’, ‘बॉडीगार्ड’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी सफल फिल्मों के बाद यह उनकी साथ में पांचवीं फिल्म होगी। प्रशंसक एक दशक से भी अधिक समय के बाद इस जोड़ी को फिर से बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

रिलीज का कैलेंडर और राज-डीके की साझेदारी

‘द फैमिली मैन’ और ‘फर्जी’ जैसी सुपरहिट सीरीज देने वाली राज एंड डीके की जोड़ी पहली बार सलमान खान के साथ काम कर रही है। माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित यह फिल्म क्रिसमस 2027 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह साझेदारी न केवल बड़े स्तर के एक्शन और तकनीक के लिए जानी जाएगी, बल्कि राज-डीके की अनोखी कहानी कहने की शैली सलमान के स्टारडम को एक नया आयाम दे सकती है।

साल 2027 में सलमान खान का दबदबा

सलमान खान के लिए साल 2027 सिनेमाई लिहाज से बहुत बड़ा होने वाला है। ‘द लास्ट हीरो’ के अलावा उनकी एक और चर्चित फिल्म ‘SVC63’ भी पाइपलाइन में है, जिसमें वे दक्षिण भारतीय सुपरस्टार नयनतारा के साथ दिखाई देंगे। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इसे ईद 2027 पर रिलीज करने की तैयारी है। इसके अतिरिक्त, फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर भी काफी चर्चा है। अपूर्वा लखिया के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 2020 के गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है। हालांकि पहले इसे 2026 की शुरुआत में आना था, लेकिन अब संभावना जताई जा रही है कि मेकर्स इसे अगस्त 2027 के आसपास रिलीज कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: ‘महाभारत’ की गांधारी याद है? 22 की उम्र में निभाया 100 बेटों की मां का रोल, 38 साल बाद इस कदर बदलीं, पहचान नहीं पाएंगे

कौन है थलापति विजय की लेडी लक, जिससे जुड़ा किस्मत कनेक्शन, जन्मदिन पर ही जीते चुनाव, अब बनेंगे मुख्यमंत्री

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp