digital products downloads

‘भाबीजी घर पर हैं’ के विभूति की रियल लाइफ ‘गोरी मेम’ को देखा?

‘भाबीजी घर पर हैं’ के विभूति की रियल लाइफ ‘गोरी मेम’ को देखा?

‘भाबीजी घर पर हैं’ टीवी इंडस्ट्री के सबसे सफल शोज में से है। इस शो की शुरुआत 2015 में हुई थी और शुरुआत से ही दर्शकों के बीच इसे खूब पसंद किया गया। इस शो की शुरुआत आसिफ शेख, सौम्या टंडन, शिल्पा शिंदे और रोहिताश गौड़ के साथ हुई थी। हालांकि, बाद में शो की कास्ट लगातार बदलती रही। पहले शिल्पा शिंदे ने शो छोड़ दिया, जिसके बाद शुभांगी अत्रे ने बतौर ‘अंगूरी भाभी’ एंट्री ली और फिर सौम्या टंडन ने भी शो छोड़ दिया, जिसके बाद उनकी जगह विदिशा श्रीवास्तव ने ली और ‘अनीता भाभी उर्फ गोरी मेम’ के किरदार से सुर्खियां बटोरीं। हालांकि, आसिफ शेख और रोहिताश गौड़ हमेशा शो से जुड़े रहे। शो के कलाकारों के बीच की केमेस्ट्री को काफी पसंद किया गया। गोरी मेम के साथ विभूति नारायण यानी आसिफ शेख की जोड़ी खूब पसंद की गई। लेकिन, क्या आपने कभी आसिफ शेख की रियल लाइफ गोरी मेम को देखा है, जिनके साथ उनका रिश्ता 35 सालों से कायम है।

मकान मालिक की बेटी से की शादी 

आसिफ शेख की पत्नी का नाम जेबा शेख, जिनसे अभिनेता ने 1989 में शादी की थी। दोनों की शादी को 35 साल हो चुके हैं और आज भी दोनों के बीच का प्यार जस का तस बना हुआ है। 35 सालों से दोनों का रिश्ता उतना ही मजबूत है, जितना शुरुआत में था। आसिफ अक्सर अपनी पत्नी जेबा की तारीफ करते हैं और बताते हैं कि कैसे जेबा ने हर परिस्थिति में उनका सपोर्ट किया। दोनों की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।

Image Source : INSTAGRAM/@IAASIFSHEIKHOFFICIALआसिफ शेख और जेबा की शादी की फोटो।

आसिफ के मकान मालिक की बेटी थीं जेबा

जेबा, आसिफ शेख के मकान मालिक की बेटी थीं, जिन पर अभिनेता का दिल आ गया और फिर साल 1989 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए और इंडस्ट्री की एक ऐसी जोड़ी के रूप में उभरे जो हर अच्छे-बुरे समय में एक-दूसरे के साथ खड़े रहे। आसिफ और जेबा के दो बच्चे भी हैं। बेटी मरियम और बेटा अलीजह, जिनकी झलक अक्सर आसिफ शेख के सोशल मीडिया अकाउंट पर देखने को मिलती रहती है। आसिफ अक्सर सोशल मीडिया पर जेबा, मरियम और अलीजह के साथ फोटोज साझा करते रहते हैं।

बिजनेस फैमिली से है ताल्लुक

आसिफ शेख का जन्म दिल्ली की एक बिजनेस फैमिली में हुआ था और उन्होंने खालसा कॉलेज से पढ़ाई की है। उन्होंने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया, लेकिन हमेशा से उनकी ख्वाहिश एक्टर बनने की थी। एक्टिंग का शौक लिए उन्होंने मंडी हाउस थिएटर जॉइन कर लिया और फिर थिएटर के दौरान अभिनय की बारीकियां सीखीं, जिसने उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया। 1984 में उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। उनका पहला शो ‘हम’ था, जिसमें वह प्रिंस अजय सिंह के किरदार में नजर आए थे। अपने अभिनय से वह दर्शकों को सफल करने में सफल रहे। ‘यस बॉस’ में भी उन्हें खूब पसंद किया गया, लेकिन 2015 में आए ‘भाबीजी घर पर हैं’ में विभूति नारायण मिश्रा के किरदार से तो वह घर-घर का हिस्सा बन गए।

ये भी पढ़ेंः कौन थे आर बी चौधरी? विजय को ‘मास सुपरस्टार’ बनाने में थी अहम भूमिका, निधन से इंडस्ट्री में पसरा मातम

6 फुट 3 इंच लंबा स्टारकिड, नहीं बनना चाहता एक्टर-डायरेक्टर, ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना है लक्ष्य, छोड़ा भारत

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp