मलयालम सिनेमा के दिग्गज एक्टर सलीम कुमार की अचानक बिगड़ी तबीयत

मलयालम सिनेमा के दिग्गज एक्टर सलीम कुमार की अचानक बिगड़ी तबीयत

मलयालम अभिनेता सलीम कुमार को अचानक तबीयत बिगड़ जाने के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल अधिकारियों के अनुसार वे वर्तमान में वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता को शनिवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल अधिकारियों के अनुसार उन्हें तत्काल उपचार के लिए भर्ती कराया गया है और उनके स्वास्थ्य के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। जानकारी के लिए बता दें कि सलीम कुमार ने 2010 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था और कुछ साल पहले उनका लिवर प्रत्यारोपण हुआ था। उन्होंने नाटक और मिमिक्री में सक्रिय रहने के बाद 1997 में फिल्म उद्योग में अपना सफर शुरू किया। बाद में वे मलयालम सिनेमा में हास्य और गंभीर दोनों तरह की भूमिकाओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए जाने गए। वर्षों से, उन्हें चार बार केरल राज्य फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है।

322 से ज्यादा फिल्मों में कर चुके काम

सलीम कुमार मलयालम सिनेमा का बड़ा नाम हैं और अब तक 322 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। अपने करियर में  हर तरह के किरदारों को निभाने वाले सलीम इन दिनों अपनी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘Koodothram’ में सलीम आखिरी बार नजर आए थे। इससे पहले बीते साल 2025 में सलीम ने 3 फिल्मों में काम किया था। रेचल, आजादी और एक और फिल्म में सलीम ने दमदार रोल प्ले किए थे। 

3 फिल्में की डायरेक्ट

सलीम कुमार एक बेहतरीन एक्टर के साथ कहानियां कहने के भी शौकीन रहे हैं। अपने करियर में सलीम ने अब तक 3 से ज्यादा फिल्मों को डायरेक्ट भी किया है। साल 2015 में आई उनकी पहली फिल्म ‘कंपार्टमेंट’ रही थी और इसके बाद कुरुथा जूखान नाम की फिल्म भी डायरेक्ट की थी। इसके साथ ही 2018 में सलीम ने ‘Daivame Kaithozham K. Kumarakanam’ बनाई थी। हालांकि ये फिल्में अभी तक कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई हैं। अब सलीम के बिगड़ते स्वास्थ्य ने उनके दोस्तों और परिवार को चिंता में डाल दिया है। साथ ही फैन्स भी उनके जल्द ही ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। 

 

ये भी पढ़ें-डॉन 3′ विवाद में रणवीर सिंह को मिला पूनम ढिल्लों का साथ, इमोशनल हुए पिता, एक्ट्रेस को कहा- ‘शुक्रिया’

 मृणाल ठाकुर को फैन्स का मिला अनोखा प्यार, है जवानी तो इश्क होना है के पोस्टर को दूध से नहलाया, Video वायरल

 

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp