मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का दिखा अनूठा अंदाज, चाय पी और जलेबी बनाई

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का दिखा अनूठा अंदाज, चाय पी और जलेबी बनाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार शाम अपने गृह नगर उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने एक अलग अंदाज में शहर का भ्रमण कर लोगों का दिल जीत लिया। मुख्यमंत्री इस दौरान बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपनी दक्षिण विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचे और आम नागरिकों से सीधे संवाद किया। उनके इस सहज और आत्मीय अंदाज को देखकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह जगह नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उनसे मुलाकात कर क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

फ्रीगंज ब्रिज का किया निरीक्षण

शहर भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री का काफिला फ्रीगंज ब्रिज के पास पहुंचा। यहां उन्होंने निर्माणाधीन फ्रीगंज ब्रिज का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद इंजीनियरों से चर्चा कर कार्य की गुणवत्ता और तय समय सीमा में इसे पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां काम कर रहे मजदूरों से भी बातचीत की, उनका हालचाल जाना और उनके कार्य की सराहना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मजदूरों के साथ आत्मीयता से फोटो भी खिंचवाए, जिससे श्रमिकों में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री बुलेट बाइक से आगर रोड स्थित कोयला फाटक चौराहे पहुंचे। यहां उन्होंने बाइक खड़ी की और पैदल भ्रमण के लिए निकल पड़े। सिंहस्थ महापर्व की तैयारियों के तहत चौड़ीकरण के बाद नव विकसित कोयला फाटक से कंठाल मार्ग तक उन्होंने पैदल चलकर क्षेत्र का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों, स्थानीय रहवासियों और राहगीरों से मुलाकात की तथा शहर में चल रहे विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं को लेकर उनकी राय जानी।

मुख्यमंत्री का जताया आभार

स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री को बताया कि शहर में सड़क, यातायात और आधारभूत सुविधाओं के विकास से उन्हें काफी राहत मिली है। नागरिकों ने विकास कार्यों पर संतोष और खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री का आभार भी जताया। पैदल भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री कंठाल चौराहे पर एक दुकान पर रुके, जहां उन्होंने चाय का आनंद लिया। इसके साथ ही उन्होंने स्वयं जलेबी भी बनाई, जिसका दृश्य वहां मौजूद लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। लोगों ने इस पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया और मुख्यमंत्री के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। यह क्षेत्र मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि उनका बचपन इसी इलाके में बीता है। पुराने परिचितों और स्थानीय रहवासियों से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भावुक भी नजर आए। क्षेत्रवासियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया और उनसे पुरानी यादें साझा कीं। पूरे दौरे के दौरान मुख्यमंत्री का सहज व्यवहार, लोगों से सीधा संवाद और विकास कार्यों का निरीक्षण चर्चा का विषय बना रहा।

ये भी पढ़ें-दूसरी शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी, किसी योजना का लाभ भी नहीं मिलेगा, विधानसभा में पेश हुआ प्रस्ताव

MP News: आगर में 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का लिपिक गिरफ्तार

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp