
मॉनसून की दस्तक के साथ ही सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के पुराने गाने फिर से ट्रेंड करने लगते हैं। बारिश के रोमांटिक गाने नई पीढ़ी को भी खूब पसंद आ रहे हैं। आए दिन नई जनरेशन इन पुराने मॉनसून और क्लासिक गानों पर रील्स बनाकर शेयर करती रहती है। लेकिन. दिलचस्प बात यह है कि कई लोग इन गानों को तो पहचानते हैं, मगर उन्हें पहली बार फिल्माए गए ओरिजिनल सीन को कभी देखने का मौका नहीं मिला। ऐसे में मॉनसून के इस खूबसूरत मौसम में अल्ट्रा गाने के यूट्यूब चैनल पर ये गाने खूब धूम मचा रहे हैं और दर्शकों को इन क्लासिक गानों को सिर्फ सुनने ही नहीं, बल्कि उनके ओरिजिनल वीडियो के साथ दोबारा महसूस करने का मौका भी मिल रहा है।
यूट्यूब पर छाए मॉनसून सॉन्ग्स
‘मेघा रे मेघा रे’ से लेकर ‘सावन का महीना’ तक अल्ट्रा गाने पर कई मॉनसून सॉन्ग मौजूद हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन भी कर रहे हैं और इनकी खूबसूरती और सादगी लोगों को झूमने पर मजबूर कर रही है। खास बात तो ये है कि यहां 1943 से 2024 तक के 4,000 से ज्यादा हिंदी गानों का विशाल कलेक्शन है, जिसमें मॉनसून सॉन्ग्स की भी भरमार है और दर्शकों से इन गानों को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
मॉनसून स्पेशल प्लेलिस्ट
मॉनसून को और भी खास बनाने के लिए अल्ट्रा गाने ने एक ‘मॉनसून क्लासिक्स प्लेलिस्ट’ तैयार की है। इसमें ‘बरसात में हमसे मिले तुम’ (बरसात), ‘भीगी-भीगी रातों में’ (अजनबी), ‘प्यार हुआ इकरार हुआ’ (श्री 420), ‘पानी रे पानी तेरा रंग कैसा’ (शोर), ‘बादल यूँ गरजता है’ (बेताब), ‘सावन का महीना पवन करे शोर’ (मिलन), ‘मेघा रे मेघा रे’ (प्यासा सावन), ‘हाए रे हाए’ (हमजोली), ‘हाय-हाय ये मजबूरी’ (रोटी कपड़ा और मकान) और ‘रामा-रामा गजब हुई गवा रे’ (नया जमाना) जैसे कई यादगार गाने शामिल हैं, जो इन दिनों खूब सुने और पसंद किए जा रहे हैं।
नई पीढ़ी और क्लासिक मॉनसून सॉन्ग्स
यूट्यूब पर पुराने क्लासिक मॉनसून सॉन्ग्स को नई जनरेशन के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। अल्ट्रा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट ग्रुप के फाउंडर और सीईओ, सुशीलकुमार अग्रवाल ने भी दर्शकों से गानों को मिल रहे रिस्पॉन्स पर खुशी जाहिर की और इस इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- ‘सोशल मीडिया की वजह से बॉलीवुड के पुराने गाने आज फिर से नई पीढ़ी तक पहुंच रहे हैं। लोग इनकी धुन और हुक लाइन तो पहचानते हैं, लेकिन कई लोगों ने इन गानों के ओरिजिनल फिल्मी सीन कभी नहीं देखे। अल्ट्रा गाने के ज़रिए हम चाहते हैं कि लोग इन क्लासिक गानों को उसी खूबसूरती के साथ देखें और सुनें, जैसा उन्हें पहली बार बनाया गया था।’
ये भी पढ़ेंः 26 साल पुराना 4 मिनट 44 सेकंड का रोमांटिक गाना, नए रीमिक्स के आगे भी फीका नहीं पड़ा जादू, सुनते ही धड़कता है दिल
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
