
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अब दर्शकों के बीच दस्त दे चुकी हैं। उन्होंने जब से रियेलिटी शो ‘लॉकअप 2‘ में एंट्री ली है, तभी से चर्चा में बनी हुई हैं। अपने गेम से वह तमाम कंटेस्टेंट्स को हैरान कर रही हैं और दर्शकों को भी उनका गेम काफी पसंद आ रहा है। शो में सुनीता कई बार अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी बात करती दिखाई दे चुकी हैं और गोविंदा के अफेयर्स का जिक्र करते भी उन्हें देखा गया है। हालिया एपिसोड में भी सुनीता इस बारे में चर्चा करती नजर आईं। लेकिन, हाल ही में जब ‘अंगूरी भाभी’ यानी शिल्पा शिंदे ने इस पर चर्चा की तो सुनीता का पारा हाई हो गया। यहां उन्हें शिल्पा का अपने परिवार के बारे में बात करना पसंद नहीं आया, जिसके चलते वह नाराज हो गईं।
सुनीता आहूजा का चढ़ा पारा
शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में शो में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है और उनकी एंट्री के साथ ही शो में घमासान मच चुका है। शिवांगी जोशी से लेकर राम कपूर तक से शिल्पा शिंदे पंगा ले चुकी हैं और अब उन्होंने सुनीता आहूजा को निशाने पर लिया, जिसे लेकर सुनीता का पारा हाई हो गया। शिल्पा, सुनीता से कहती हैं- ‘हम गोविंदा जी के फैन हैं और आप गोविंदा की पत्नी हैं, आप ऐसा कैसे कर सकती हैं। पता है आपने क्या फैसला लिया है?’ शिल्पा की बातें सुनते-सुनते सुनीता इरिटेट हो जाती हैं और चिढ़कर कहती हैं- ‘जब तुम्हारे साथ होगा, तब तुम्हें पता चलेगा, ज्यादा बकवास मत करो।’
शिल्पा से चिढ़ीं सुनीता आहूजा
सुनीता आहूजा से शिल्पा कहती हैं कि वह उन्हें मुंहफट समझती थीं, लेकिन वह ऐसी नहीं हैं। सुनीता, शिल्पा की बात सुनने के बाद उनसे कहती हैं- ‘पहले खुद को मेरी जगह रखकर देखो, तब फिर जज करो। जब तुम पर गुजरेगा, तब पता चलेगा। मेरी जिंदगी के अपने नियम हैं। गोविंदा मेरा पति है, वो 10 जगह भी जाए, तब भी मैं उसे नहीं छोड़ने वाली। मैं मरते दम तक उससे प्यार करूंगी।’
गोविंदा के बारे में बोलने का किसी को हक नहीं- सुनीत आहूजा
इसके बाद सुनीता आहूजा, राम कपूर के साथ बैठकर बात करती हैं और कहती हैं कि वह शिल्पा से इरिटेट हो चुकी हैं। वह शिल्पा पर तंज करते हुए कहती हैं- ‘मेरी जगह आकर देखे, फिर पता चलेगा। वो (गोविंदा) मेरा पति है, जो कर रहा है करने दो। तुम्हारा क्या लेना-देना। मेरे पति के बारे में बोलने का किसी को कोई हक नहीं है। मैं उसकी पत्नी हूं। उसे बस यहां लोगों को उकसाने के लिए लाया गया है। वो मर्यादा पार कर रही है और अगर वो मेरे साथ ऐसा करेगी तो मैं भी औकात पर आ जाऊंगी। मेरे परिवार के बारे में बात करने का हक नहीं है उसे। मेरा पति 50 अफेयर करे, तेरे बाप का क्या जा रहा है।’
सुनीता आहूजा का ब्रेकडाउन
हाल ही में सुनीता का शो में ब्रेकडाउन भी देखने को मिला था, जहां वह खाना न मिलने पर परेशान हो गई थीं। उन्होंने रोते हुए होस्ट रितेश देशमुख से अपने घर जाने की बात कही। वह कहती हैं कि वह अपने बच्चों के पास जाना चाहती हैं, जिस पर रितेश उन्हें संभालते हैं। वहीं शो की बात करें तो सुनीता इस हफ्ते के लिए सेफ हैं और शो में उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः ‘लॉकअप 2’ में पहुंचीं कंगना रनौत, योगेश रावत की उड़ाई धज्जियां, बोलीं- ‘शर्म कर लो, मुझे इस तरह के लड़कों से नफरत है’
शिल्पा शिंदे की एंट्री से ‘लॉक अप 2’ में बढ़ी तनातनी, शिवांगी जोशी के बयान से छिड़ी बहस, आकांक्षा चमोला का बड़ा दावा
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
