‘वेलकम टू द जंगल’ का चौथे दिन भी कायम रहा जलवा, बजट वसूलने के करीब पहुंची फिल्म

‘वेलकम टू द जंगल’ का चौथे दिन भी कायम रहा जलवा, बजट वसूलने के करीब पहुंची फिल्म

अक्षय कुमार पिछले दिनों अपनी हॉरर कॉमेडी ‘भूत बंगला’ को लेकर चर्चा में रहे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाई और अब अभिनेता की हालिया रिलीज फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ सिनेमाघरों में छाई है। अहमद खान के निर्देशन में बनी ये मल्टीस्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब तहलका मचा रही है। रिलीज के बाद वीकेंड पर तो फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला, ऐसे में सभी की नजर इसके मंडे कलेक्शन पर टिकी थीं। अब वेलकम टू द जंगल का मंडे टेस्ट का रिजल्ट भी आ गया है। सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट तो आई, लेकिन फिर भी करोड़ों में कलेक्शन किया है।

‘वेलकम टू द जंगल’ का मंडे कलेक्शन

सैकनिल्क द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 8.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत डबल डिजिट में थी और शुरुआती तीन दिन इसने क्रमशः 15 करोड़, दूसरे दिन 20 करोड़ और तीसरे दिन 24.75 करोड़ कमाई की। वहीं पेड प्रीव्यू कलेक्शन मिलाकर तीन दिनों में कमाई 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया और अब चौथे दिन की कमाई मिलाकर ये कुल 72.25 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।

कितना रहा वर्ल्डवाइड कलेक्शन?

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जहां ‘वेलकम टू द जंगल’ 72.25 करोड़ कमा चुकी है तो वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 106 करोड़ पहुंच गया है, जबकि फिल्म का बजट 125 करोड़ बताया जा रहा है। यानी चार ही दिनों में अक्षय कुमार की फिल्म अपना बजट वसूल करने के काफी नजदीक पहुंच गई है। फिल्म की कमाई की स्पीड देखने के बाद लग रहा है कि आने वाले एक-दो दिन में ये अपना बजट वसूल कर ही लेगी।

‘वेलकम टू द जंगल’ की कास्ट

अहमद खान के निर्देशन में बनी इस मल्टीस्टारर फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं और उनके साथ रवीना टंडन, लारा दत्ता, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडि, अरशद वारसी, सुनील शेट्टी, परेश रावल, श्रेयस तलपड़े, जैकी श्रॉफ, तुषार कपूर, आफताब शिवदसानी, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, दलेर मेहंदी, कृष्णा अबिषेक और फरीदा जलाल जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं।

ये भी पढ़ेंः बहुत हुई हंसी-ठिठोली, अब ‘हैवान’ में हैवानियत दिखाते नजर आएंगे अक्षय कुमार, प्रियदर्शन की फिल्म की रिलीज डेट घोषित


‘वेलकम टू द जंगल’ के इंटरवल में अक्षय कुमार ने ऑडियंस को रोका, दिया तगड़ा सरप्राइज सॉन्ग, दिशा पाटनी से है कनेक्शन

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp