क्या कृति सेनन का कबीर बहिया से हो गया ब्रेकअप? एक तस्वीर से एक्ट्रेस ने कर दी अफवाहें फैलाने वालों की बोलती बंद

क्या कृति सेनन का कबीर बहिया से हो गया ब्रेकअप? एक तस्वीर से एक्ट्रेस ने कर दी अफवाहें फैलाने वालों की बोलती बंद

बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी फिल्म ‘कॉकटेल’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में उनका अंदाज और ड्रेसिंग स्टाइल काफी पसंद किया, लेकिन अब एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में चर्चाएं शुरू हुई थीं कि एक्ट्रेस का ब्रेकअप हो गया है। बिजनेसमैन कबीर बहिया संग उनके रिश्ते को लेकर पिछले काफी समय से कयास लगाए जा रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर कबीर की एक दूसरी महिला के साथ तस्वीर वायरल होने के बाद दोनों के ब्रेकअप की अफवाहें उड़ने लगी थीं। हालांकि कृति ने इन सभी अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए कबीर के साथ एक बेहद करीबी और रोमांटिक तस्वीर साझा की है। इसके साथ ही एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने अपने इस चर्चित रिश्ते पर पहली बार खुलकर बात भी की। एक्ट्रेस ने साफ कर दिया कि अफवाहें उड़ाने वाले सिर्फ कयास लगाते रहेंगे, लेकिन इससे उनके रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।

‘हाफ इयरली डंप’ में दिखी कबीर संग नजदीकी

मंगलवार को कृति सैनन ने इंस्टाग्राम पर पिछले छह महीनों की अपनी कुछ अनदेखी यादों का एक हाफ इयरली डंप शेयर किया। इस पोस्ट में उनकी जिंदगी के कई खूबसूरत पल कैद थे, जैसे उनकी पेट डॉग के साथ यात्राएं, ‘कॉकटेल 2’ की सह-कलाकार रश्मिका मंदाना के साथ गले मिलने की तस्वीर और बहन नुपुर सैनन के साथ बर्फबारी का लुत्फ उठाना। इन सबमें जिस तस्वीर ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, उसमें कृति और कबीर बहिया एक लाइव परफॉर्मेंस का आनंद लेते हुए एक-दूसरे को बाहों में थामे नजर आ रहे हैं। जहां कबीर आइवरी कढ़ाईदार शेरवानी में सजे हैं, वहीं कृति ने काले रंग की हुडी पहनी हुई है, जिस पर लिखा है कि इमोशनली इनवेस्टेड, फाइनेंशियली ब्रोक। कृति ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘हाफ इयरली डंप! कुछ पल जो कभी इंस्टाग्राम पर नहीं आ सके.. और कुछ कभी आएंगे भी नहीं..।’

यहां देखें पोस्ट

रेडिट पर वायरल तस्वीर का सच आया सामने

पिछले हफ्ते रेडिट पर एक शादी समारोह के दौरान कबीर बहिया की किसी दूसरी महिला के साथ फोटो सामने आई थी, जिसके बाद इंटरनेट पर यह चर्चा शुरू हो गई कि कृति और कबीर का ब्रेकअप हो गया है। मगर कृति ने अपनी ताजा पोस्ट से इन दावों पर पानी फेर दिया। इस बीच कबीर के करीबी एक सूत्र ने ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ को बताया कि वायरल तस्वीर को पूरी तरह से गलत समझा गया है। सूत्र के मुताबिक, ‘इंटरनेट पर कबीर के साथ दिख रही लड़की उनकी पारिवारिक मित्र है, जिसे वह अपनी बहन की तरह मानते हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोग कितनी जल्दी बिना सोचे-समझे किसी भी बात पर निष्कर्ष निकाल लेते हैं और झूठी कहानियां फैलाने लगते हैं।’

कबीर संग रिश्ते पर क्या बोलीं कृति?

टाइम्स नाउ के साथ एक इंटरव्यू के दौरान कृति से उनके कथित रिलेशनशिप और बहन नुपुर सैनन की गायक स्टेबिन बेन के साथ हुई शादी में कबीर की मौजूदगी को लेकर सवाल किया गया। कृति ने अपनी पर्सनल लाइफ पर कोई भी सीधा जवाब न देते हुए साफ किया कि वह अपनी निजी जिंदगी को निजी ही रखना पसंद करती हैं। अभिनेत्री ने कहा, ‘जब तक मेरी शादी नहीं हो जाती, मैं अपनी निजी जिंदगी के बारे में कोई बात नहीं करना चाहूंगी। जिस दिन मेरी शादी होगी, मैं खुद इस पर बात करूंगी। कुछ चीजें सिर्फ मेरे, मेरे करीबी लोगों और हमारे बीच के लिए ही होती हैं।’ जब इंटरव्यूअर ने शादी में नजर आए उस खास दोस्त का दोबारा जिक्र किया तो कृति ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘मैं किसी भी बात को न तो स्वीकार करूंगी और न ही इससे इनकार करूंगी।’

बॉक्स ऑफिस पर ‘कॉकटेल 2’ का धमाल

वर्क फ्रंट की बात करें तो कृति सैनन की हालिया रिलीज फिल्म ‘कॉकटेल 2’ इस समय सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने अब तक भारत में ₹103.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन और ₹86.80 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया के बावजूद होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2026 की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है। इस फिल्म में कृति के साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

ये भी पढ़ें: ‘वो बच्चे चाहता है’, आकांक्षा चमोला ने बताई तलाक की असली वजह, ‘बिग बॉस’ में गौरव खन्ना के एक जज्बात ने पैदा की दूरी

‘पैर पकड़कर रोई और माफी मांगी’, कृष्णा-कश्मीरा संग पैच-अप पर बोलीं मामी सुनीता, बोलीं- 9 साल तक बच्चों का चेहरा नहीं देखी

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp