12 शॉर्ट फिल्म और 2 फोटोशूट, अमिताभ बच्चन 83 की उम्र में भी कर रहे हैं जीतोड़ मेहनत

12 शॉर्ट फिल्म और 2 फोटोशूट, अमिताभ बच्चन 83 की उम्र में भी कर रहे हैं जीतोड़ मेहनत

मेगास्टार अमिताभ बच्चन 83 साल के हैं और इस उम्र में भी किसी नए स्टार से ज्यादा काम कर रहे हैं। रोजाना घंटों शूटिंग और उसके बाद ब्लॉग लिखना, ये सिलसिला सालों से चलता आ रहा है। अब हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में बताया कि कैसे उन्होंने एक ही दिन में 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग की और इसके साथ-साथ दो फोटोशूट पूरे किए। अमिताभ बच्चन का ये ब्लॉग देखने के बाद ज्यादातर यूजर हैरान हैं कि आखिर 83 साल की उम्र में वह इतना काम कैसे कर रहे हैं। अपने ब्लॉग में बिग बी ने काम और अपने फैंस से जुड़े रहने के बारे में भी बात की और  लिखा “काम तो काम है,” और कहा कि लोगों से जुड़े रहने का सिलसिला कभी नहीं रुकना चाहिए।

अमिताभ बच्चन ने एक दिन में शूट कीं 12 शॉर्ट फिल्में

अमिताभ बच्चन ने अपने हालिया ब्लॉग में बताया कि कैसे वह दिन में घंटों काम कर रहे हैं। पहले तो उन्होंने 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग की और फिर 2 फोटोशूट भी उसी दिन निपटा डाले। बिग बी की ये फुर्ती देखकर उनके फैंस भी हैरान हैं। अपने ब्लॉग में बिग बी ने लिखा- “काम तो काम है… काम तो काम है… काम तो काम है…!!! आज 12 शॉर्ट फिल्में शूट कीं और दो फोटोशूट पूरे किए और अब मैं आप लोगों के लिए काम कर रहा हूं। बिना किसी देरी के जुड़े रहने का ये सिलसिला भी तो काम ही है। बाकी सब तो चलता रहेगा मगर ये काम नहीं रुकना चाहिए!! कई दिनों की तैयारी के बाद भी, पूरी लगन से पढ़ाई करना… और हालात के आगे कभी समझौता न करना और अपने रुख पर डटे रहना।”

कल्कि 2898 एडी की शूटिंग कर रहे हैं अमिताभ बच्चन

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन फिलहाल नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल में व्यस्त हैं। यह एकमाइथोलॉजिकल साइंस-फ़िक्शन है, जिसमें प्रभास लीड रोल में हैं। प्रभास और अमिताभ बच्चन के अलावा फिल्म में कमल हासन, प्रभास, और तृप्ति डिमरी जैसे बड़े स्टार्स भी हैं। कल्कि के दूसरे भाग की शूटिंग शुरू हो चुकी है और बताया जा रहा है कि इसमें अमिताभ बच्चन और कमल हासन के बीच एक बड़ा फाइट सीन भी देखने को मिलेगा।

कल्कि 2898 एडी का पहला भाग

कल्कि 2898 एडी का पहला भाग 2024 में रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म का पहला पार्ट 2898 AD के भविष्य में काशी शहर पर आधारित है, जिसमें एक ऐसे ग्रुप की कहानी देखने को मिली थी जो लैब सब्जेक्ट SUM-80 के होने वाले बच्चे की रक्षा करने के मिशन पर है, इस बच्चे को लेकर माना जाता है कि यह बच्चा विष्णु का आखिरी अवतार ‘कल्कि’ है। फिल्म के पहले भाग में प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन के साथ दीपिका पादुकोण लीड रोल में थीं, लेकिन दूसरे भाग में उनकी जगह तृप्ति डिमरी ने ले ली है।

ये भी पढ़ेंः ‘मैं इसी नफरत के लायक था’, प्रणित मोरे पर भारी पड़ी ‘370 रुपये की बिरयानी’, NCW के नोटिस के बाद मांगी माफी

‘हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे’, संजय कपूर की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं करिश्मा कपूर, Ex हसबैंड के लिए लिखा पोस्ट

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp