
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। हालांकि, दर्शकों और क्रिटिक्स से फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत जबरदस्त रही। फिल्म को वीकेंड का भी फायदा मिला है। ‘कॉकटेल 2’ के मेकर्स ने रविवार को बताया कि फिल्म ने रिलीज के पहले दो दिनों में दुनिया भर में 53.4 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। फिल्म ने पहले दिन दुनिया भर में 24 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की और दूसरे दिन इसमें काफी उछाल आया, जिससे इसने 29.4 करोड़ रुपये कमाए।
कॉकटेल 2 ने तोड़ा फिल्म देवा का रिकॉर्ड
10,245 शो में दिखाई गई ‘कॉकटेल 2’ फिल्म ने शनिवार को कुल मिलाकर 26% ऑक्यूपेंसी दर्ज की। सुबह के शो में ऑक्यूपेंसी 13.23%, दोपहर में 31.38%, शाम को 34.77% और रात के शो में 42.46% रही। ‘कॉकटेल 2’ ने अब शाहिद की 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘देवा’ की कुल कमाई 34.37 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि, ‘कॉकटेल 2’ को अभी पहली ‘कॉकटेल’ फिल्म की कुल कमाई 71 करोड़ का आंकड़ा पार करना बाकी है।
कॉकटेल 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका
‘कॉकटेल 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपनी पिछली फिल्म ‘कॉकटेल’ से बेहतर कमाई की है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला रहा है। इम्तियाज अली की लिखी और निर्देशित 2012 की फिल्म ने भारत में अपने शुरुआती दो दिनों में 23.18 करोड़ रुपये कमाए थे। यह कामयाबी तब मिली है, जब ‘कॉकटेल 2’ का मुकाबला बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’, हॉलीवुड हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’, इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ और विक्रम भट्ट की ‘हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट’ जैसी फिल्मों से था।
कॉकटेल 2 किसने की प्रोड्यूस
‘कॉकटेल 2’ को दिनेश विजान, लव रंजन, प्रमिता आर. विजान और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है। प्रीतम ने संगीत तैयार किया है, जिसके बोल मुख्य रूप से अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। यह एक स्टैंडअलोन सीक्वल है। यह 2012 की ‘कॉकटेल’ का सीधा सीक्वल नहीं है, जिसमें सैफ अली खान, डायना पेंटी और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में थे।
ये भी पढे़ं-
पहले एक-दूसरे को खूब किया रोस्ट, अब ‘शक्तिमान’ और समय रैना ने मिलाया हाथ, वीडियो ने खींचा ध्यान
करण औजला के गाने पर झूमे विराट कोहली, फुल मस्ती मूड में दिखें किंग कोहली, इंटरनेट पर वीडियो वायरल
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
