digital products downloads

400 करोड़ में बनी महाफ्लॉप, फिल्म का बना मजाक तो डायरेक्टर का टूटा सब्र

400 करोड़ में बनी महाफ्लॉप, फिल्म का बना मजाक तो डायरेक्टर का टूटा सब्र

पिछले कुछ सालों में दर्शकों ने ये साबित कर दिया है कि उन्हें स्टार पावर नहीं, अच्छे कंटेंट से मतलब है। तभी तो बॉक्स ऑफिस पर ‘सैयारा’ जैसी एक डेब्यू एक्टर की फिल्म कमाल कर गई तो वहीं कई बड़े स्टार्स की फिल्मों को दर्शकों ने भाव तक नहीं दिया। इस साल की शुरुआत में एक ऐसी ही फिल्म रिलीज हुई, जिसे देखने के बाद दर्शकों ने जो रिएक्शन दिए उसका इसके बिजनेस पर भी प्रभाव पड़ा और दो दिनों के बाद ही दर्शकों के लाले पड़ गए। सबसे अहम बात कि इस फिल्म में एक पैन इंडिया स्टार लीड रोल में था और बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त भी इसका हिस्सा थे, लेकिन फिर भी ये फिल्म दर्शकों को लुभा नहीं सकी। जी हां, हम बात कर रहे हैं प्रभास स्टारर ‘द राजा साब’ की, जो इस साल की शुरुआत में ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई।

बेहद एक्साइटेड थे निर्देशक

‘द राजा साब’ में प्रभास लीड रोल में हैं और उनके साथ संजय दत्त, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार और जरीना वहाब जैसे कलाकार भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। प्रभास स्टारर इस हॉरर कॉमेडी को लेकर सिर्फ दर्शक ही नहीं इसके निर्देशक मारुती दसारी भी काफी एक्साइटेड थे और फिल्म को लेकर काफी कॉन्फिडेंट भी थे। फिल्म रिलीज होने से पहले ही उन्होंने इसके ब्लॉकबस्टर होने का दावा किया था और साथ ही ये भी कहा था कि दर्शक इस फिल्म को जरूर एंजॉय करेंगे। लेकिन, जब फिल्म रिलीज हुई तो दर्शकों का उत्साह  और निर्देशक का कॉन्फिडेंस दोनों चकनाचूर हो गया। फिल्म को निगेटिव रिव्यू मिले और दर्शको का भी एक्सपीरियंस कुछ खास नहीं था। नतीजा ये हुआ कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई।

निगेटिव रिव्यू से मायूस हो गए थे डायरेक्टर मारुति

फिल्म को मिले रिव्यू और फ्लॉप के टैग से निर्देशक मारुति भी काफी मायूस हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए फिल्म को फ्लॉप कहे जाने और निगेटिव रिव्यू पर प्रतिक्रिया दी थी और अपनी मायूसी जाहिर की थी। उन्होंने अपनी फिल्म की विफलता पर रिएक्ट करते हुए कहा कि ‘जब आपकी मेहनत सोशल मीडिया पर सिर्फ मजाक बनकर रह जाती है तो बहुत हर्ट होता है। दर्शक स्क्रीन पर जो 3 घंटे की फिल्म देखते हैं, उसमें कम से कम 3 साल लग जाते हैं। जब काम का मजाक बनाया जाता है और नकार दिया जाता है तो ये बहुत दिख देता है। भले ही आप चुप रहना चुनते हैं। मेकर्स अपने दर्द को पब्लिकली रखने की जगह खुद तक सीमित रखते हैं।’

मारुति ने फिल्म द राजा साब को लेकर किया था रिएक्ट

वहीं मारुति ने अपनी फिल्म को डिफेंड करते हुए इसके फ्लॉप होने का ढीकरा दर्शकों के सिर ही फोड़ दिया था। उन्होंने कहा था- ‘दर्शकों ने  द राजा साब फेस्टिव मूड में देखी थी। वह हल्के-फुल्के एंटरटेनमेंट की उम्मीद कर रहे थे, इसलिए हो सकता है वो फिल्म के नेरेटिव की गहराई को समझ न पाए हों।’  बता दें, प्रभास स्टारर द राजा साब 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और फिल्म का बजट 400 करोड़ के लगभग था। मगर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 208 करोड़ कमाकर ही सिमट गई, जिससे मेकर्स को तगड़ा चूना लगा था।

ये भी पढ़ेंः IMDb पर 9.2 रेटिंग वाली मिस्ट्री-थ्रिलर, सस्पेंस का धांसू पैकेज था ये शो, पाताल लोक-क्रिमिनल जस्टिस से भी तगड़ी थी पॉपुलैरिटी

TV TRP: तुलसी के पोते रियो के आते ही फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ को लगा झटका

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp