digital products downloads

प्रियंका चोपड़ा ही नहीं, दीपिका पादुकोण भी नहीं बनेंगी मेट गाला 2026 का हिस्सा

प्रियंका चोपड़ा ही नहीं, दीपिका पादुकोण भी नहीं बनेंगी मेट गाला 2026 का हिस्सा

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपने नाम का परचम लहराने वालीं दो बॉलीवुड हसीनाएं प्रियंका चोपड़ा इस बार मेट गाला 2026 के रेड कार्पेट पर नजर नहीं आएंगी। जैसे ही ये खबर आई प्रियंका के फैन निराश हो गए। प्रियंका रेड कार्पेट पर कई बार अपने लुक से सुर्खियां बटोर चुकी हैं, जिसके चलते फैंस के बीच उनके लुक को लेकर उत्सुकता बनी रहती है। लेकिन, इस बार वह मेट गाला का हिस्सा नहीं होंगी। प्रियंका चोपड़ा के अलावा दीपिका पादुकोण भी मेट गाला के रेड कार्पेट पर नजर नहीं आएंगी। दीपिका इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि अभिनेत्री रेड कार्पेट पर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ सकती हैं, लेकिन अब फैंस की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। इस बीच वो वजह भी सामने आ गई है, जो दीपिका और प्रियंका को मेट गाला 2026 में जाने से रोक रही है।

इस वजह से मेट गाला 2026 का हिस्सा नहीं बन पाएंगी प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा का मेट गाला 2026 में न जाना चर्चा में बना हुआ है, क्योंकि वह रेड कार्पेट पर कई यादगार अपीयरेंस दे चुकी हैं। पहले खबर थी कि प्रियंका अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ के चलते मेट गाला में शिरकत नहीं कर पाएंगी। लेकिन, अब चर्चा है कि अभिनेत्री अपनी सीरीज सिटाडेल के नए सीजन के प्रमोशन के चलते ग्लोबल टूर में व्यस्त हैं। इसके बाद वह लॉस एंजिल्स जाएंगी, जहां गोल्ड हाउस गाला में उन्हें लगातार दूसरे साल ‘ग्लोबल वैनगार्ड अवॉर्ड’ से नवाजा जाएगा। यही वो दो कारण हैं, जिनके चलते अभिनेत्री मेट गाला 2026 में शामिल नहीं पो पाएंगी।

दीपिका के मेट गाला 2026 में शामिल न हो पाने की वजह

दीपिका पादुकोण के भी मेट गाला 2026 में शिरकत न कर पाने की चर्चा तेज हो चुकी है। कई फैंस उम्मीद कर रहे थे कि अभिनेत्री यहां अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ सकती हैं। फैंस प्रेग्नेंट दीपिका के लुक को देखने के लिए बेताब थे, लेकिन अब खबर है कि प्रियंका की ही तरह वह भी इसका हिस्सा नहीं बन पाएंगी। बताया जा रहा है कि दीपिका के लिए उनकी प्राथमिकता उनकी फिल्में हैं और प्रेग्नेंसी के चलते वह समय पर अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग खत्म करना चाहती हैं, जिसके चलते वह इस फैशन की दुनिया के सबसे बड़े इवेंट का हिस्सा नहीं बन पाएंगी। दीपिका इन दिनों ‘किंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं और वह अल्लू अर्जुन की ‘राका’ में भी दिखाई देंगी। इन्हीं दोनों फिल्मों की शूटिंग के चलते दीपिका ने मेट गाला में नहीं जाने का फैसला किया है।

मेट गाला 2026 के बारे में

मेट गाला 2026 की बात करें तो इवेंट का आयोजन 5 मई को न्यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में होने जा रहा है। इवेंट का इस साल का थीम “फैशन ही कला है” है। हर साल की तरह इस साल भी इवेंट में फिल्म, म्यूजिक, फैशन और खेल जगत की कई जानी-मानी हस्तियां रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरती नजर आएंगी। इवेंट में शामिल होने वाली प्रमुख हस्तियों में वीनस विलियम्स, निकोल किडमैन, बियॉन्से, किम कर्दाशियां, रिहाना, केंडल जेनर शामिल हैं। ईशा अंबानी भी अपने प्री मेट गाला लुक से सबको हैरान करने में सफल रहीं और फिल्म निर्माता करण जौहर इस साल मेट गाला में पहली बार शामिल हुए।

ये भी पढ़ेंः नागिन 7 में बड़ी मिस्टेक, टेलीकास्ट हुआ बिना एडिट का VFX सीन, लोगों ने उड़ाई खिल्ली, एकता कपूर ने किया रिएक्ट

जल्द शादी के बंधन में बंधेंगी हुमा कुरैशी? रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग वायरल हुईं तस्वीरें, फैन्स ने बताई सुपरक्यूट जोड़ी

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp