digital products downloads

FIR के मुलायम सिंह गुलगुले याद है? कपिल शर्मा शो से बदली जिंदगी, आज हैं भारत के मशहूर कॉमेडियन-एक्टर

FIR के मुलायम सिंह गुलगुले याद है? कपिल शर्मा शो से बदली जिंदगी, आज हैं भारत के मशहूर कॉमेडियन-एक्टर

एफआईआर सब टीवी पर आने वाला एक ऐसा कॉमेडी शो था, जिसे छोटे बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक, हर उम्र के दर्शक देखना पसंद करते थे। इस शो ने 9 साल तक लोगों का मनोरंजन किया और आज भी इसका हर किरदार लोगों के दिलों में खास जगह बनाए हुए हैं। शो में इंस्पेक्टर चंद्रमुखी चौटाला और हेड कांस्टेबल गोपीनाथ गंडोत्रा के अलावा एक और बेहतरीन किरदार था, जो आज भी अपने फैंस के बीच चर्चा में रहता है। हम बात कर रहे हैं मुलायम सिंह गुलगुले की, जिसे बहुत पसंद किया गया था। FIR के कांस्टेबल गुलगुले का किरदार कीकू शारदा ने निभाया था। उनके इस रोल को आज भी उतना ही पसंद किया जाता है, जितना पहले किया जाता था। कीकू शारदा इंडिया के टॉप कॉमेडियन्स में शुमार हैं, लेकिन यहां तक पहुंचना उनके लिए कोई आसान काम नहीं था।

एफआईआर का कांस्टेबल गुलगुले कौन है?

साल 2006 से शुरू होने वाला कॉमेडी शो ‘एफआईआर ‘2015 में खत्म हुआ था, जिसके 1,324 एपिसोड ने लोगों को खूब हंसाया। सीरियल को खत्म हुए 11 साल से अधिक का समय हो गया है और इतने सालों में कीकू शारदा का लुक और जिंदगी काफी बदल गई है। FIR में कीकू शारदा का ‘गुलगुले’ किरदार एक खाने के शौकीन इंसान का था, जो इंस्पेक्टर चंद्रमुखी चौटाला (कविता कौशिक) के साथ मुश्किल हालात में भी मजाक करता रहता था।

कीकू शारदा ने हर किरदार से मचाई धूम

कीकू शारदा ने अपने टीवी करियर की शुरुआत 2003 के शो ‘हातिम’ से की और कॉमेडी शो F.I.R. में कांस्टेबल मुलायम सिंह गुलगुले के अपने किरदार से चर्चा में आए। उन्हें बड़ी सफलता तब मिली जब वे ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ से 2013 में जुड़े। उन्होंने ‘द कपिल शर्मा शो’ और अब नेटफ्लिक्स पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में एक मुख्य कलाकार के तौर पर नजर आ रहे हैं। इस शो में वे हर एपिसोड में अलग-अलग किरदार निभाते दिखाई देते हैं, जैसे बम्पर और बच्चा यादव। इस शो से उनकी किस्मत चमक गई।

कीकू ने फिल्मों-रियलिटी शोज में भी दिखाया दम

उन्होंने ‘हैप्पी न्यू ईयर’, ‘फिर हेरा फेरी’ और ‘अंग्रेजी मीडियम’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। 2025 में कीकू शारदा रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में एक कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आए थे, जिसे अमेजन MX प्लेयर पर अशनीर ग्रोवर ने होस्ट किया था।

ये भी पढे़ं-

KSBKBT 2: तुलसी-मिहिर की शादी से पहले खुलेगा बड़ा राज, रियांश के सामने आएगा अंश का सच

एकता कपूर ने बॉलीवुड सुपरस्टार को बताया अपना गुरु, पिता जितेन्द्र की तारीफ में पढ़े कसीदे, खास पोस्ट किया शेयर

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp