
शनि देव का किरदार कई एक्टर ने निभाया है, लेकिन उनके बचपन का रोल प्ले करने वाले चाइल्ड आर्टिस्ट के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। आज हम एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने 13 साल की उम्र में एक्टिंग शुरू की और आज टीवी स्टार बन चुके हैं। उन्हें ‘कर्मफल दाता शनि’ और ‘चंद्रगुप्त मौर्य’ जैसे शोज में अपने काम के लिए जाना जाता है। एक बाल कलाकार के तौर पर काम करना आसान नहीं होता, क्योंकि इसमें न केवल शो और विज्ञापनों की शूटिंग करनी पड़ती है, बल्कि अपनी पढ़ाई पर भी ध्यान देना होता है। हालांकि, इस बच्चे न साबित कर दिया कि अगर आप समय का सही उपयोग करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी।
शनि बनी एक्टर को मिली दौलत-शोहरत
शनि देव बनकर नेम-फेम कमाने वाला ये चाइल्ड एक्टर अब 21 साल का हो गया है, जिन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से न सिर्फ दर्शकों का बल्कि मेकर्स का भी दिल जीत लिया और उन्हें ये किरदार दो बार निभाने का मौका मिला। 2016 में ‘कर्मफल दाता शनि’ आया था, जिसमें चाइल्ड एक्टर कार्तिकेय मालवीय ने शनि के बचपन का रोल प्ले किया था। उस दिन के बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह हर रोल में जान फूंक देते हैं। खास बात यह है कि उन्होंने ने 2023 में आए ‘शिव शक्ति – तप त्याग तांडव’ में शनि का दूसरी बार रोल प्ले किया था।
13 साल का बच्चा कैसा टीवी स्टार
कार्तिकेय मालवीय ने इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज 1 से टीवी डेब्यू किया और वो इसके सीजन 2 के रनरअप थे। उनका पहला शो ‘कर्मफल दाता शनि’ था, जिसने उन्हें स्टार बना दिया। पहले उन्हें 20 एपिसोड के लिए साइन किया गया था, लेकिन लोगों से उन्हें इतना प्यार मिला कि उनका कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू कर दिया गया। एक्टर कार्तिकेय को ज्यादातर शनि के रोल के लिए ही ऑफर मिलते हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और एक्टिंग के साथ-साथ अपनी पढ़ाई को भी बैलेंस करते हुए काम करते हैं। वह टीवी शोज के अलावा कई म्यूजिक वीडियोज, कमर्शियल्स के लिए भी काम करते हैं। शो ‘कर्मफल दाता शनि’ को कई भारतीय भाषाओं में डब किया गया, जिनमें बंगाली, तमिल, तेलुगु और मलयालम शामिल हैं। मलयालम में यह शो ‘शानीश्वरन’ के नाम से सूर्या टीवी पर प्रसारित हुआ और इसे कलर्स तमिल पर भी दिखाया गया। इस शो की लोकप्रियता के कारण कार्तिकेय मालवीय पूरे भारत में मशहूर हो गए।
सिंगिंग में भी माहिर है ये एक्टर
कार्तिकेय मालवीय ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स 4’ का हिस्सा थे और उनकी आवाज अदनान सामी को बहुत पसंद थी। वह लोकप्रिय पौराणिक धारावाहिक ‘कर्मफल दाता शनि’ के अलावा ‘चंद्रगुप्त मौर्य’ और ‘राधाकृष्ण’ में भगवान कृष्ण के पुत्र के किरदार में नजर आ चुके हैं।
ये भी पढे़ं-
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: रियांश को देखकर दंग रह गई तुलसी, विरानी परिवार को लगा बड़ा झटका
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






