
अंबानी फैमिली की लाडली ईशा अंबानी ने पिछले दिनों मेट गाला 2026 में अपने लुक से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। अब तक ईशा अंबानी के मेट गाला लुक की चर्चा कम नहीं हुई है और अब पूरा परिवार एक बार फिर चर्चा में आ गया है। अंबानी फैमिली इन दिनों इटली में है, जहां नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने पूरे परिवार के साथ वेनिस में आयोजित इंटरनेशनल आर्ट एग्जीबिशन ‘ला बिएनाले दी वेनेजिया’ में शिरकत की। यूं तो ये एग्जीबिशन आर्ट के लिए चर्चा में रहता है, लेकिन इस बार अंबानी लेडीज का लुक हर तरफ छा गया। इवेंट में नीता अंबानी ने जहां साड़ी पहनकर भारतीय परंपरा को फ्लॉन्ट किया तो वहीं ईशा अंबानी ने शनेल की एक खास गाड़ी गाउन चुनी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन, राधिका मर्चेंट हर बार की तरह इस बार भी लाइमलाइट लूट ले गईं।
मिंट ब्लू गाउन में राधिका लगीं प्रिंसेस
राधिका मर्चेंट ने इवेंट में मिंट ब्लू कलर का वन शोल्डर Givenchy गाउन पहनकर ‘ला बिएनाले दी वेनेजिया’ में शिरकत की, जहां उनके बार्बी लुक ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। इस गाउन में राधिका बेहद एलिगेंट और क्लासी लग रही थीं और रॉयल लुक बिखेर रही थीं। गाउन की ड्रेपिंग और कमर पर बनी फ्लोई डिजाइन उनके लुक को और भी ज्यादा स्टाइलिश बना रहा था। वहीं गाउन के नेकलाइन की बात करें तो इस पर चमकदार क्रिस्टल्स लगे थे, जो इसे ग्लैमरस टच दे रहा था। अंबानी फैमिली की छोटी बहू ने हाई पोनी, मिनिमल मेकअप और डायमंड जूलरी के साथ अपना लुक पूरा किया।
वाइन कलर के गाउन में छाईं ईशा अंबानी
इवेंट में ईशा अंबानी भी बेहद अट्रैक्टिव लुक में दिखाई दीं। उन्होंने शनेल की एक खास साड़ी गाउन पहनी थी, जो उनके स्प्रिंग-समर 1989 कलेक्शन के फेमस लुक 72 का कस्टम रिक्रिएशन था। इस वाइन कलर की साड़ी गाउन में ईशा का अंदाज देखने लायक था। वह इसमें बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत लग रही थीं। उनके साथ पति आनंद पिरामल भी नजर आए, जो बाद में ईशा के साथ सेल्फी लेते भी दिखे।
‘ला बिएनाले दी वेनेजिया’ में अंबानी फैमिली
नेशनल पवेलियन ऑफ इंडिया के उद्घाटन के मौके पर पूरे अंबानी परिवार ने साथ शिरकत की। इवेंट में नीता अंबानी, अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट, ईशा अंबानी, आनंद पिरामल ने साथ-साथ शिरकत की और साथ में तस्वीरें भी क्लिक कराईं। पूरे परिवार का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हर किसी की नजरें उन्हीं पर टिक गईं। नीता अंबानी ने विदेशी मंच पर गोल्ड टिश्यू साड़ी पहनकर भारतीय परंपरा को शान से फ्लॉन्ट किया। जहां अंबानी परिवार की महिलाओं ने एक से बढ़कर एक आउटफिट चुने तो वहीं आनंद पिरामल ब्लैक वेलवेट जैकेट में दिखे तो वहीं अनंत अंबानी ने भी क्लासिक ब्लैक सूट के साथ खास लैपल पिन लगाकर स्टाइलिश अंदाज दिखाया।
ये भी पढ़ेंः विजय बने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री, शपथ ग्रहण में शामिल होने पहुंचीं तृषा कृष्णन, ट्रेडिशनल लुक में आईं नजर
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






