
बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह अक्सर अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। पिछले कुछ समय से सेलिना कुछ अलग वजहों से चर्चा में हैं। एक तरफ उनका भाई मिडिल ईस्ट में पुलिस कस्टडी में है तो दूसरी तरफ उनका उनके विदेशी पति पीटर हाग से तलाक का मामला चल रहा है। एक्ट्रेस ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल, सेलिना के तीन बच्चे उनके पति के पास ऑस्ट्रिया में हैं, जिसके चलते एक्ट्रेस उनसे मिल नहीं पा रही हैं, वहीं एक बच्चे को उन्होंने बहुत पहले ही खो दिया था। इस बीच मदर्स डे पर सेलिना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसके जरिए उन्होंने अपना बच्चों से न मिल पाने का दर्द बयां किया है।
पति ने बच्चों को बात करने से रोका- सेलिना
सेलिना जेटली ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘मदर्स डे के मौके पर इन वीडियो को साझा करने के अलावा मेरे पास और कोई ऑप्शन नहीं है। मैंने अपने बच्चों को उसी दिन खो दिया जब मैंने अपनी गरिमा, अपने बच्चों और अपने भाई की रक्षा के लिए ऑस्ट्रिया छोड़ने का फैसला किया था। सुबह तड़के, पड़ोसियों की मदद से, मैं चुपचाप उस सिस्टेमेटिक उत्पीड़न, आइसोलेशन, भावनात्मक शोषण, अपमान और भय से बच निकली, जिसका मैंने सामना किया था। मैंने भारत में अपने घर, जो मेरे सिर पर एकमात्र छत है और जिसे मैंने 2004 में अपने पैसों से खरीदा था, तक पहुंच पाने के लिए कानूनी कार्यवाही शुरू की, और क्योंकि मैंने मिडिल ईस्ट में हिरासत में लिए गए अपने भाई के लिए कानूनी सहायता मांगी, इसलिए मेरे बच्चों को मुझसे बात करने से रोक दिया गया।’
जॉइंट कस्टडी के बाद भी बच्चों से नहीं मिल पा रहीं सेलिना
‘जॉइंट कस्टडी और ऑस्ट्रियाई परिवार न्यायालय के मौजूदा आदेशों के बावजूद, मुझे अब भी अपने तीन बच्चों से बात करने की परमिशन नहीं है। मेरे बच्चों को एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है और मेरे पति और उसके पिता द्वारा उन्हें उनकी अपनी मां और हिंदू धर्म में उनकी आस्था के खिलाफ गुमराह किया जा रहा है, उनका ब्रेनवॉश किया जा राह है और कट्टरपंथी बनाया जा रहा है। दो सप्ताह पहले, ऑस्ट्रिया में मेरी तलाक की सुनवाई के दौरान, मैं अपने ही घर के बाहर खड़ी थी, टूटी हुई, उस प्यार, समर्पण, बलिदान और बिना शर्त देखभाल को याद कर रही थी जिसके साथ मैंने अपने परिवार का पालन-पोषण किया था।’
बेटे की कब्र से लिपटकर रोईं सेलिना
सेलिना आगे लिखती हैं- ‘अदालत में दिए गए आश्वासनों के बावजूद, मेरे बच्चों को वापस नहीं लाया गया। एकमात्र बच्चा जिसे मैं गोद में ले पाई वो मेरा दिवंगत फरिश्ता, शमशेर था। सितंबर की शुरुआत में, मुझे तलाक के कागजात इस बहाने दिए गए कि यह हमारी 15वीं शादी की सालगिरह का उपहार है। इसके बाद, वर्षों के दुर्व्यवहार के बावजूद, मैंने बार-बार सौहार्दपूर्ण अलगाव की कोशिश की, जिसमें मैंने केवल अपने बच्चों के कल्याण को प्राथमिकता दी। मेरे इन प्रयासों का जवाब मेरी विवाहपूर्व संपत्तियों से संबंधित मांगों, दबाव, धमकियों और मेरी स्वतंत्रता, गरिमा और आत्मनिर्भरता को छीनने के प्रयासों से दिया गया।’
15 साल में सब छिन गया
अभिनेत्री ने आगे लिखा- ‘मेरे बच्चे, और इस शादी में मैंने जो कुछ भी दिया, मेरी अपनी मेहनत की कमाई, मेरी अपनी संपत्ति, मेरे अपने बलिदान। शादी के 15 सालों में मुझसे सब कुछ छीन लिया गया। आज मेरा दिल पूरी तरह टूट चुका है। मेरे दिवंगत बेटे की कब्र के पास एक जगह है जहां मैं रोती हूं, प्रार्थना करती हूं और हिम्मत जुटाती हूं। यह… मेरे लिए मातृ दिवस है। लेकिन मैं मां महाललिता अंबिका, मां काली और मां दुर्गा की बेटी हूं। अब मैं अपने बच्चों, अपनी गरिमा, सच और न्याय की लड़ाई के लिए भारत लौट रही हूं। नमो शक्ति।’
ये भी पढ़ेंः 10 साल पहले दुनिया छोड़ गए थे ‘रामायण’ के ‘विभीषण’, ‘राम’ भक्त का इतना दर्दनाक रहा अंत, सहम गया था पूरा देश
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






