
तब्बू इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। पिछले दिनों वह अक्षय कुमार स्टारर ‘भूत बंगला’ में दिखाई दीं, जिसमें अपने अभिनय से उन्होंने दर्शकों को इंप्रेस किया और अब वह अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ से आईजी मीरा देशमुख के किरदार से वापसी कर रही हैं। इस बीच तब्बू अपनी फिल्म ‘तक्षक’ के एक गाने ‘रंग दे’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसकी कोरियोग्राफी सरोज खान ने की थी। ‘रंग दे’ में अपना डांस सीक्वेंस खत्म करने के बाद तब्बू ने सरोज खान और उनके असिस्टेंट्स को सोने के उपहार दिए थे। सरोज खान को उन्होंने सोने के कंगन और असिस्टेंट को सोने की चेन और ब्रेसलेट दिया था, यही नहीं बैकग्राउंड डांसर्स को भी उन्होंने पैसे दिए थे।
रुबीना खान ने याद किया किस्सा
बॉलीवुड ठिकाना से बात करते हुए रुबीना खान ने बताया कि कैसे तब्बू ने ‘रंग दे’ को कड़ी मेहनत से पूरा किया था और फिर फाइनल आउटपुट देखकर भावुक हो गई थीं। ए. आर. रहमान द्वारा कम्पोज्ड और आशा भोसले द्वारा गाया गया यह गाना 1999 में आई फिल्म ‘तक्षक’ के सबसे यादगार गानों में से है। रुबीना ने बताया कि सरोज खान की कोरियोग्राफी काफी चुनौतीपूर्ण थी, इसलिए तब्बू ने गाने की रिहर्सल के दौरान खूब मेहनत की थी।
रिहर्सल के दौरान तब्बू ने खूब मेहनत की
रुबीना खान ने बताया, “उन्होंने रंग दे के दौरान बहुत मेहनत की। रिहर्सल के दौरान वह लगातार प्रैक्टिस करती रहती थीं और मुश्किल से ही बैठती थीं। उनका शरीर थोड़ा स्टिफ है, उनमें इतनी फ्लेक्सिबिलिटी नहीं है कि वह आसानी से ऐसे स्टेप्स कर सकें। ऐसे में उन्होंने इसके लिए खूब प्रेक्टिस की और सिर्फ 4-5 दिनों में गाना पूरा कर लिया। जब उन्होंने गाने का फाइनल आउटपुट देखा तो बेहद खुश हो गईं और फिर उन्होंने टीम को ग्रैंड तरीके से थैंक यू कहने का फैसला किया। बह इतनी खुश थीं कि उन्होंने सरोज खान को सोने के कंगन गिफ्ट में दिए। मेल असिस्टेंट को चेन और फीमेल असिस्टेंट को ब्रेसलेट गिफ्ट किया। मैंने पहली बार किसी कलाकार को ऐसा करते देखा था। ”
बैकग्राउंड डांसर्स को भी दिया गिफ्ट
रुबीना आगे बताती हैं कि तब्बू ने सुनिश्चित किाय कि बैकग्राउंड डांसर्स को भी इस जश्न में शामिल करें। उन्होंने करीब 25-30 महिलाओँ को एक-एक हजार रुपये दिए और लगभग इतने ही पुरुषों को भी यही रकम दी। यही नहीं रिहर्सल के दौरान एक डांसर के घायल होने के बाद तब्बू ही उसकी मदद के लिए आगे आई थीं। शूटिंग के दैरान एक लड़की का पैर मुड़ गया और वो गिर गई। इस तब्बू तुरंत रुक गईं, उस पल हमें लगा कि वो कोई हीरोइन नहीं बल्कि हम में से एक ही हैं।
ये भी पढ़ेंः करिश्मा कपूर का ऑनस्क्रीन बेटा ‘राजा’ बना बिजनेस टाइकून, एक्टिंग छोड़ डॉलर में कर रहा कमाई, लग्जरी से भरी है जिंदगी
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






