digital products downloads

थलापति विजय के को-एक्टर ने किया धर्म परिवर्तन, कबूल किया इस्लाम

थलापति विजय के को-एक्टर ने किया धर्म परिवर्तन, कबूल किया इस्लाम

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन चुके थलापति विजय की ‘बगावती’ (2002) से अपना करियर शुरू करने वाले एक्टर जय उर्फ जय संपत एक बार फिर चर्चा में हैं। इस फिल्म में  लेकिन, जय इन दिनों अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि अपने एक फैसले को लेकर सुर्खियों में हैं। जय धर्म परिवर्तन करके इस्लाम कबूल कर चुके हैं। अब हाल ही में जय ने अपने फैसले के बारे में खुलकर बात की और बताया कि कैसे उन्होंने 2011 से ही इस्लाम फॉलो करना शुरू कर दिया था। साथ ही जय ने ये भी बताया कि अब तक उन्होंने अपना नाम नहीं बदला है, लेकिन अब वह इस पर विचार कर रहे हैं।

नाम बदलने पर विचार कर रहे हैं जय

एक्टर जय ने ‘बगावती’ में थलापति विजय के भाई की भूमिका निभाई थी, जिसे लेकर वह काफी चर्चा में रहे। कई लोगों को लगा कि वह लंबी रेस का घोड़ा साबित होंगे, हालांकि करियर कुछ खास नहीं चल सका। इस बीच एक्टर ने ‘गलाटा प्लस’ को दिए इंटरव्यू में बताया कि बताया कि उन्होंने 15 साल पहले ही इस्लाम फॉलो करना शुरू कर दिया था और इस्लाम कबूलने के बाद अब वह अपना नाम बदलने पर विचार कर रहे हैं। जय ने बताया कि अब वह अपना नाम अजीज जय करने के बारे में सोच रहे हैं।

मस्जिद जाने पर हुआ समान व्यवहार

एक्टर जय कहते हैं- ‘मैं मस्जिद गया, वहां सभी जानते थे कि मैं एक्टर हूं, लेकिन अंदर किसी ने मुझसे बात नहीं की। बाहर आने पर लोगों ने मुझसे बात की और वो भी बहुत विनम्रता के साथ। वहां किसी ने फोटो-सेल्फी के लिए नहीं कहा। यहां जाने पर मेरे मन में यही विचार आया कि क्या वो सभी को समान मानते हैं? इसी बात ने मुझे झकझोर दिया। मस्जिद के अंदर जाने पर वे सिर्फ ईश्वर को सबसे ऊपर मानते हैं। वहां ईश्वर के ऊपर किसी को नहीं समझा जाता, कोई सेलिब्रिटी ही क्यों न हो। प्रार्थना के वक्त धक्का नहीं दिया जाता, ये योग जैसा अनुभव था। इस्लाम फॉलो करने के बाद मेरे स्वभाव में काफी बदलाव आया है।’ जय पहले भी इस्लाम कबूल करने पर बात कर चुके हैं और बता चुके हैं कि कैसे धर्म परिवर्तन से उनकी जिंदगी में पॉजिटिव बदलाव आया है। 

जय की फिल्में

जय के करियर की बात करें तो उन्होंने थलापति विजय की ‘बगावती’ से अपना करियर शुरू किया था, जो 2002 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने विजय के भाई की भूमिका निभाई थी। इसके बाद वह सुब्रमणिपुरम, राजा रानी , ‘गोवा’, ‘चेन्नई 600028’, ‘चेन्नई 600028 सीक्वल’, ‘वडाकरी’, ‘कलाकलप्पू’ और ‘बैलून’ जैसी फिल्मों में नजर आए। वहीं हाल ही के दिनों में वह निर्देशक बाबू विजय की ‘सतेंद्रु मारुधु वानीलाई’ में नजर आए थे। इस फिल्म में योगी बाबू, मीनाक्षी गोविंदराजन और गरुड़ राम जैसे कलाकार लीड रोल में थे।

ये भी पढ़ेंः हीरो बनेंगे ‘3 ईडियट्स’ के डायरेक्टर राजू हिरानी के बेटे वीर, सिनेमाघर नहीं OTT पर मचाएंगे बवाल, कब रिलीज होगी डेब्यू सीरीज?

‘कोई बचाने नहीं आता’, ट्विशा और दीपिका डेथ केस पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा, औरतों को दी जरूरी सलाह

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp