
हॉरर फिल्मों में दर्शकों को सबसे ज्यादा अगर कुछ देखना पसंद है तो वह बेचैन करने वाले सीन से लेकर पूरी तरह से रहस्यमयी दुनिया में डुबो देने वाला माहौल और साथ ही नींद उड़ा देने वाला खौफनाक सस्पेंस होना चाहिए। ये सभी चीजें एक बेहतरीन कहानी बनाने में मदद करती है, जिसमें उस काल्पनिक दुनिया के अनजान नियम को दिखाया जाता है जो हर पल बढ़ता सस्पेंस है। अगर आप ओटीटी पर ऐसी किसी हॉरर फिल्म की तलाश में है, जिसमें रहस्य, सस्पेंस, ख़ून-खराबा, दहशत और चौंकाने वाले पल देखना चाहते हैं तो इस फिल्म में देख सकते हैं। कमाल की बात यह है कि फिल्म खत्म होने के बाद भी इसकी कहानी दिमाग में घूमती रहेगी।
खौफनाक रहस्य से भरी ये फिल्म
हम बात कर रहे हैं ‘तुम्बाड’ डार्क माइथोलॉजिकल हॉरर फिल्म की, जो लालच के विनाशकारी स्वभाव को दिखाती है। महाराष्ट्र के रहस्यमयी गांव तुम्बाड पर सेट यह कहानी एक ऐसे शापित परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो देवताओं के खिलाफ जाकर ‘हस्तर’ की पूजा करता है। हस्तर एक ऐसा भूखा राक्षस है जिसे सोना जमा करने का जुनून है और जिसे सभी पौराणिक ग्रंथों से मिटाकर निकाल दिया गया है।
दमदार सस्पेंस से भरपूर कहानी
यह कहानी विनायक राव की है, जो तुम्बाड गांव का एक चालाक और लालची आदमी है। उसे पता चलता है कि उसकी बुरी तरह से शापित परदादी, जिसे एक बंद कमरे में जंजीरों से बांधकर रखा गया है और जो सदियों से एक सड़ती-गलती, मुरझाई हुई चुड़ैल के रूप में जीवित है। उसके पास हस्तर के छिपे हुए खजाने का राज है। बचपन में गांव छोड़ने के बाद, विनायक बड़े होने के बाद इस इरादे से लौटता है कि वह हस्तर के सोने के सिक्के चुराएगा। खजाने को हासिल करना एक बेहद डरावना और खतरनाक काम होता है, जिसके लिए वह अपनी जान को खतरे में डाल देता है। वह पके हुए गेहूं के आटे से बनी गोलियों का इस्तेमाल करके उस प्राचीन राक्षस को धोखा देने की कोशिश करता है और साथ ही बड़ी सावधानी से हस्तर की कभी न खत्म होने वाली थैली से सोने के सिक्के निकालने का फैसला करता है।
तुम्बाड फिल्म कहां देखनी चाहिए?
प्राइम वीडियो पर ‘तुम्बाड’ देख सकते हैं। 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म के निर्देशक राही अनिल बर्वे और आनंद गांधी हैं। इसे मितेश शाह, आदेश प्रसाद, बर्वे और आनंद गांधी ने लिखा है। इसमें सोहम शाह ने विनायक राव की मुख्य भूमिका निभाई है। तुम्बाड को IMDb पर 8.2 रेटिंग मिली है। तुम्बाड 2 की रिलीज डेट का भी ऐलान हो चुका है, जो 3 दिसंबर, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
ये भी पढे़ं-
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






