digital products downloads

नंबर-1 जिम ट्रेनर है धुरंधर का ये धाकड़ एक्टर, ऋतिक रोशन को भी दे चुके हैं ट्रेनिंग

नंबर-1 जिम ट्रेनर है धुरंधर का ये धाकड़ एक्टर, ऋतिक रोशन को भी दे चुके हैं ट्रेनिंग

धुरंधर फिल्म की कहानी और किरदारों ने लोगों के दिलों में जगह बनाई है। इस फिल्म के हर किरदार ने लोगों की खूब तालियां बटोरी हैं। लेकिन एक एक्टर ऐसा भी है जिसने बहुत छोटा रोल किया लेकिन खूब तालियां बटोरीं। लेकिन खास बात ये है कि यही एक्टर एक दमदार फिटनेस कोच भी है। इतना ही नहीं इसी एक्टर ने ऋतिक रोशन को भी ट्रेनिंग दी है। हम बात कर रहे हैं मुस्तफा अहमद की जिन्होंने रिजवान का किरदार निभाया है। 

जिम ट्रेनर के तौर पर कर चुके काम

धुरंधर: द रिवेंज में हमजा अली मजारी के खास आदमी ‘रिजवान’ के किरदार के लिए मुस्तफा अहमद को खूब सराहना मिली है। हालांकि शोहरत मिलने से बहुत पहले मुस्तफा दिल्ली के जनकपुरी में एक जिम ट्रेनर के रूप में महीने में सिर्फ 10,000 रुपये कमाते थे। जी हां! मुस्तफा का सफर आम जैसा नहीं था, वह कोई विलक्षण प्रतिभा वाले बच्चे नहीं थे जिनसे लोग कामयाबी की उम्मीद करते थे, बल्कि वह तारे जमीन पर के ‘ईशान’ जैसे थे, जो डिस्लेक्सिया से जूझते हुए आखिरकार औपचारिक शिक्षा बीच में ही छोड़ बैठे। मुस्तफा अहमद का जीवन शुरुआत में भले ही खुशियों से भरा न रहा हो, लेकिन 21 साल की उम्र में घटी एक घटना ने उनकी जिंदगी की दिशा बदल दी। 2001 में मुस्तफा एक कॉल सेंटर में सबसे कम उम्र के टीम लीडर के तौर पर महीने में 1 लाख रुपये कमा रहे थे। हालांकि, जिम में ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने देखा कि एक 40 वर्षीय महिला को ट्रेनर नजरअंदाज कर रहा है। उन्होंने उसकी मदद करने का फैसला किया, उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह घटना उनकी जिंदगी की दिशा बदल देगी। 

ऋतिक रोशन को भी दे चुके हैं ट्रेनिंग

एक और बड़ा मौका तब आया जब मुस्तफा की पत्नी राधिका ने हेल्दी बेकिंग का बिजनेस शुरू किया, जिससे उनकी मुलाकात एक मशहूर ट्रेनर से हुई, जो ऋतिक रोशन से जुड़े हुए थे। एक मैसेज के बाद और कई हफ्तों की अनिश्चितता के बाद मुस्तफा को आखिरकार वह कॉल आया जिसने उनकी जिंदगी का अगला अध्याय शुरू कर दिया। उन्होंने याद करते हुए बताया, ‘ऋतिक ने मैसेज करके बताया कि उन्हें किसी की तलाश है। हम मिले, उनकी चोटों और ट्रेनिंग के बारे में बात की, और दो दिन बाद उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं उन्हें ट्रेनिंग दे सकता हूं। बस ऐसे ही, 2015 में वह मेरे पहले क्लाइंट बन गए।’ 

एक्टिंग में भी कर दिया कमाल

5 दिसंबर 2025 को जब धुरंधर रिलीज हुई, तो मुस्तफा अहमद ने सोशल मीडिया पर अपनी यात्रा के बारे में लिखा। उन्होंने बताया कि वे प्रशिक्षित अभिनेता नहीं थे, लेकिन आखिरकार वे उस मुकाम पर पहुंच गए जहां उन्हें होना चाहिए था। उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे जो प्यार मिला है, उससे मेरा यह विश्वास और भी मजबूत होता है कि अगर आप अपने काम के प्रति ईमानदार रहें और सीखते रहें, तो आप कुछ भी हासिल कर सकते हैं।’ इस फिल्म में उनका किरदार ‘रिजवान’ का है, जो एक रॉ एजेंट है और ‘अरशद पप्पू’ के गिरोह में घुसपैठ करता है। पहली फिल्म में ‘मोहम्मद आलम’ द्वारा ‘हमजा’ से मिलवाए गए ‘रिजवान’, अगली फिल्म में ‘हमजा’ के भरोसेमंद साथी बन जाते हैं और अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के चहेते बन जाते हैं।

ये भी पढ़ें- Maa Behen trailer out: लाश ने कहानी में मचा दी सनसनी, कॉमेडी का लगने वाला है बाजार, माधुरी दीक्षित ने किया कमाल

सुहाना खान के जन्मदिन पर पक्की दोस्त अनन्या ने लुटाया प्यार, पुरानी फोटो शेयर कर दी बधाई

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp