digital products downloads

Cannes 2026: ऐश्वर्या का लुक आया सामने, ब्लू गाउन में रेड कार्पेट पर उतरीं ‘कन क्वीन’

Cannes 2026: ऐश्वर्या का लुक आया सामने, ब्लू गाउन में रेड कार्पेट पर उतरीं ‘कन क्वीन’

आखिरकार वो पल आ ही गया, जिसका अब तक सबको इंतजार था। बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन का कान 2026 से फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। हर बार की तरह इस बार भी ऐश्वर्या ने अपने रेड कार्पेट लुक से सबको हैरान कर दिया। अभिनेत्री ने ड्रामैटिक ब्लू स्कलप्टेड गाउन में रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं और जैसे ही वह रेड कार्पेट पर उतरीं, सबकी निगाहें उन पर थम गईं। पहले दिन से ही फैंस ऐश्वर्या के कान 2026 लुक का इंतजार कर रहे थे, जो पूरा होने पर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या का रेड कार्पेट लुक छाया हुआ है।

कान 2026 में छाईं ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन को ‘कान क्वीन’ भी कहा जाता है। अभिनेत्री सालों से कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं, ऐसे में फैंस उनके लुक को लेकर आस लगाए बैठे रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। जैकलीन फर्नांडिस से लेकर उर्वशी रौतेला तक, अब तक कई अभिनेत्रियां कान 2026 में अपना लुक फ्लॉन्ट कर चुकी हैं, लेकिन फैंस को इंतजार था तो बस इंडियन कान क्वीन यानी ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक का। हर बार की तरह इस बार भी ऐश्वर्या का लुक खूबसूरत और आकर्षक था, जिसने सबका दिल जीत लिया।

ऐश्वर्या राय बच्चन का कान 2026 लुक

ऐश्वर्या के रेड कार्पेट लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लू इलैक्ट्रिक ड्रामैटिक गाउन पहनी थी, जिस पर सीक्वेंस का काम हुआ है। ऐश्वर्या की ये गाउन अमित अग्रवाल ने डिजाइन की है। अभिनेत्री ने इस गाउन के साथ मैचिंग दुपट्टा भी कैरी किया था, जो उनके लुक पर चार चांद लगा रहा था। वहीं हेयर डू की बात करें तो उन्होंने साइड पार्टेड कर्ली हेयर्स किए थे, जो काफी खूबसूरत लग रहा था। अपने लुक को उन्होंने डायमंड नेकपीस, ईयरिंग्स और मैचिंग रिंग के साथ कम्प्लीट किया था।

नहीं बदला अंदाज

ऐश्वर्या 2002 से कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करती आ रही हैं और तब से लेकर अब तक, लगभग हर साल ही रेड कार्पेट पर अपना जादू बिखेरती आ रही हैं, लेकिन अब भी उनका अंदाज जस का तस है। इस बार भी कान के रेड कार्पेट पर उन्होंने अपने सिग्नेचर पोज में तस्वीरें क्लिक कराईं। रेड कार्पेट पर कभी वह पोज देते हुए पैप्स को हैंड वेव करती दिखीं तो कभी हाथों से हार्ट बनाकर तस्वीरें क्लिक कराईं। जिसने फैंस का दिल जीत लिया। ऐश्वर्या के इस लुक को सोशल मीडिया यूजर्स से भी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। सोशल मीडिया यूजर कमेंट करते हुए उनके कान लुक की तारीफ कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः नंबर-1 जिम ट्रेनर है धुरंधर का ये धाकड़ एक्टर, ऋतिक रोशन को भी दे चुके हैं ट्रेनिंग, छोटे रोल में भी बटोरी वाहवाही

दृश्यम 3 की स्क्रीनिंग पर क्यों रो पड़े मोहनलाल? वीडियो वायरल हुआ तो फैन्स ने भी लुटाया प्यार

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp