digital products downloads

पीएम मोदी की तारीफ में बोले बोनी कपूर, भारत में रहने पर भी बताया गर्व

पीएम मोदी की तारीफ में बोले बोनी कपूर, भारत में रहने पर भी बताया गर्व

बॉलीवुड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और ज्यादातर फिल्मी सितारे उन्हें पसंद करते हैं। अब बोनी कपूर ने भी पीएम मोदी की तारीफ की है। हाल ही में एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में पहुंचे बोनी कपूर ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें एक शानदार लीडर बताया। साथ ही ये भी कहा कि उन्होंने कोरोना के समय देश को बेहतर ढंग से संभाला था जिसके लिए उनकी सराहना करनी होगी। बोनी कपूर आज नई दिल्ली में हरिंदर सिंह सिक्का की पुस्तक ‘द कीमास्टर’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को उनके सशक्त नेतृत्व के लिए एक सफल नेता बताया। 

क्या बोले बोनी कपूर?

बोनी कपूर ने एएनआई से बात करते हुए कहा, ‘मुझे रक्षा, देश, हर चीज का प्रबंधन करने वाले लोगों पर गर्व है। मुझे भारत पर गर्व है और एक भारतीय होने पर गर्व है। मुझे खुशी है कि मैं ऐसे समय में जी रहा हूं जहां हम सुरक्षित हैं और पूरी तरह से सुरक्षित हैं। प्रधानमंत्री मोदी एक सफल नेता हैं और उन्होंने कोविड, युद्ध, ऑपरेशन सिंदूर, पुलवामा, उरी या किसी भी अन्य संकट के दौरान देश का बखूबी नेतृत्व किया है। वर्तमान स्थिति को भी वे बहुत अच्छे से संभाल रहे हैं। पूरी दुनिया हमारे देश और मानवता के प्रति उनके योगदान को स्वीकार करती है।’ निर्माता बोनी कपूर श्रीदेवी अभिनीत फिल्म ‘मॉम’ के अपकमिंग सीक्वल का निर्माण करने जा रहे हैं, जिसकी शूटिंग ग्रेटर नोएडा के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर स्थित नए अंतर्राष्ट्रीय फिल्म शहर में शुरू हो चुकी है। एएनआई से बातचीत में बोनी कपूर ने परियोजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म का निर्देशन गिरीश कोहली कर रहे हैं और इसमें बंगाली अभिनेता जिशु और करिश्मा तन्ना मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्मी दुनिया का स्टार है पूरा परिवार

बोनी कपूर बॉलीवुड के एक प्रतिष्ठित फिल्मी परिवार से आते हैं। बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर एक सुपरहिट हीरोइन हैं। साथ ही उनकी दूसरी बेटी खुशी कपूर भी फिल्मी दुनिया में अपनी जमीन तलाश रही हैं। बोनी के बेटे अर्जुन कपूर भी बॉलीवुड स्टार हैं। बोनी के भाई अनिल कपूर भी बॉलीवुड के एक बड़े स्टार हैं और उनके भाई संजय कपूर भी 90 के दशक के हीरो रहे हैं। बोनी कपूर की भतीजी शनाया कपूर भी बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर चुकी हैं।

ये भी पढ़ें- पिता के साथ आखिरी फिल्म को याद कर भावुक हुए नागार्जुन, साउथ सुपरस्टार ने शेयर की भावुक कहानी

प्राइम वीडियो की धांसू मिस्ट्री-थ्रिलर, जिसके आगे फीका लगेगा ‘रहस्य’ का सस्पेंस, 2 हिट सीजन के बाद तीसरे का हुआ ऐलान

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp