
अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के वो सुपरस्टार हैं, जिनके साथ काम करना कोई भी एक्टर अपना अच्छा नसीब मानते हैं। कई तो ऐसे कलाकार हैं, जिन्हें सालों-साल महानायक के साथ काम करने का मौका नहीं मिल पाता। लेकिन, इंडस्ट्री में एक ऐसा भी एक्टर है, जिसने अपने करियर की शुरुआत ही अमिताभ बच्चन की फिल्म से की थी। ये एक्टर हैं अभिमन्यु सिंह, जिन्होंने कई फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। लेकिन, इसके बाद भी उन्हें इंडस्ट्री में वो सफलता नहीं मिल पाई, जिसकी उन्हें उम्मीद थी। हाल ही में अभिमन्यु सिंह ने अपने मुश्किल दौर के बारे में बात की और बताया कि कैसे अमिताभ बच्चन जैसे स्टार के साथ डेब्यू करने के बाद भी उनका करियर पटरी पर नहीं आ पाया।
इंडस्ट्री में कोई नहीं गॉडफादर
अभिमन्यु सिंह ने हिंदी रश के साथ बातचीत में अपने करियर पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे इतने आगे तक आने का उनका सफर मुश्किलों से भरा रहा। उनके लिए ये जर्नी आसान नहीं थी, क्योंकि जब उन्होंने फिल्मों में कदम रखा उनका कोई गॉडफादर नहीं था। अभिमन्यु ने 2001 की फिल्म ‘अक्स’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन थे, लेकिन ये फिल्म फ्लॉप हो गई। अभिमन्यु ने बताया है कि बड़े स्टार के साथ काम करने के बावजूद उन्हें काम नहीं मिल रहा था।
मनोज बाजपेयी ने दिलाया मौका
अभिमन्यु सिंह ने बताया कि कैसे मनोज बाजपेयी ने उनकी फिल्मी दुनिया में एंट्री कराई। वह कहते हैं- ‘मैं थिएटर करता था। वह (मनोज बाजपेयी) मेरा नाटक देखने आए थे। मेरा नाटक देखने के बाद उन्होंने राकेश मेहरा को एक फिल्म के लिए मेरा नाम सुझाया। इसके बाद, उन्होंने मेरा स्क्रीन टेस्ट लिया और मुझे ‘अक्स’ के लिए फाइनल कर लिया। ये मेरी पहली फिल्म थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये बुरी तरह फ्लॉप हो गई।’
अभिमन्यु के पास नहीं था काम
अभिमन्यु सिंह ने उस समय के बारे में बताया जब वह काम के लिए दर-दर भटक रहे थे। उन्होंने कहा, ‘लोगों को लगता है कि मैंने अमिताभ बच्चन के साथ पहली फिल्म की है तो मेरा करियर ग्राफ शानदार होगा। लेकिन सच तो यह है कि उस फिल्म के फ्लॉप होने के चलते कोई मुझे अपने सीरियल में भी कास्ट नहीं करना चाहता था। एक समय था जब मेरे पास कोई काम नहीं था। अगर आपकी कोई फिल्म फ्लॉप हो जाती है तो आप कितनी ही अच्छी एक्टिंग क्यों न कर लें, कोई फर्क नहीं पड़ता। आपकी फ्लॉप फिल्म को तो गिना भी नहीं जाता।’
हिट फिल्मों के बाद मिली तारीफ
अभिमन्यु सिंह कहते हैं, ‘कभी-कभी ऐसा होता है कि पहली फिल्म फ्लॉप होने के बाद कोई और हिट हो जाती है। अगर उसमें कुछ खास होता है तो क्रिटिक्स से तारीफ मिलती है। दर्शक भी तारीफ करते हैं, ‘तेजाब’ इसका उदाहरण है। मुझे ‘अस्क’ के बाद चार साल तक काम नहीं मिला था। फिर ‘लक्ष्य’ मिली।’ काम की बात करें तो अभिमन्यु सिंह फिल्म ‘बटवारा 1947’ (पहले लाहौर 1947) में नजर आ सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं पलक पुरसवानी-रोहन खन्ना, वेडिंग डेट आई सामने, वेन्यू भी है बेहद खास
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






