Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के ‘लव और कुश’ का 24 साल में इतना बदला लुक, रियल लाइफ में भी है जुड़वा भाई

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के ‘लव और कुश’ का 24 साल में इतना बदला लुक, रियल लाइफ में भी है जुड़वा भाई

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल बीते 17 सला से लोगों का मनोरंजन कर रहा है, जिसमें अब तक चार पीढ़ियां बदल चुकी हैं और पांचवीं की कहानी दिखाई जा रही है। इन दिनों अरमान-अभिरा की बेटी मायरा और वाणी दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। हालांकि, इसके पुराने किरदार भी चर्चा में बने रहते हैं, जिन्हें दर्शक भूल नहीं पाए हैं। जी हां, आज हम आपको ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में गोयनका फैमिली के जुड़वां भाई लव और कुश का किरदार निभाने वाले एक्टर अपूर्वा ज्योतिर और अनमोल ज्योतिर का लेटेस्ट लुक दिखाने वाले हैं, जो अब और भी हैंडसम हो गए हैं।

YRKKH के लव-कुश का इतना बदला लुक

अपूर्वा ज्योतिर और अनमोल ज्योतिर ने कार्तिक के चाचा अखिलेश गोयनका के जुड़वा बच्चों का किरदार निभाया है। उस वक्त वह 18 साल के थे, लेकिन अब वह 24 साल के हैंडसम हंक हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी अपडेट शेयर करते हैं। साथ ही ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की पुरानी कास्ट के साथ ही कई तस्वीरें शेयर की हैं।

अपूर्वा ज्योतिर और अनमोल ज्योतिर अब कहां हैं?

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के लव और कुश का किरदार निभाने वाले अपूर्वा ज्योतिर और अनमोल ज्योतिर अभी भी एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं। बता दें कि दोनों रियल लाइफ में भी जुड़वा भाई है। दोनों भाई इन दिनों विज्ञापन के लिए काम कर रहे हैं। इस सीरियल के अलावा ‘परिचय’ में भी जुड़वा भाई का रोल प्ले कर चुके हैं।

ये रिश्ता क्या कहलाता है अपकमिंग ट्विस्ट

रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला स्टारर इस शो में इन दिनों जबरदस्त इमोशनल ड्रामा देखने को  मिल रहा है। इन दिनों कहानी मायरा के सिरफिरे आशिक के इर्द-गिर्द घूम रही है, जो उसको परेशान करता है। वहीं, अरमान की भी हालत बहुत खराब है, जिसकी वजह से अभिरा की नींद उड़ गई है। ऐसे में वह अपने परिवार की देखभाल करने का फैसला करती है।

ये भी पढे़ं-

2 साल था बेरोजगार, फिर हनुमान भक्त बन चमकी एक्टर की किस्मत, अब रोज करता है पूजा-पाठ

साउथ की धांसू एक्शन-थ्रिलर, रोमांच और सस्पेंस से भरपूर, बजट से कई गुना की कमाई, IMDb पर मिली 7.5 रेटिंग

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp