रणवीर सिंह नहीं, शाहरुख खान थे ‘डॉन 3’ के लिए पहली पसंद, तीसरी को क्यों कहा ना?

रणवीर सिंह नहीं, शाहरुख खान थे  ‘डॉन 3’ के लिए पहली पसंद, तीसरी को क्यों कहा ना?

रणवीर सिंह एक बार फिर ‘डॉन 3’ विवाद को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म से रणवीर के बाहर होने और एफडब्ल्यूआइई द्वारा उनके खिलाफ असहयोग का निर्देश जारी करने के बाद से ही ये मामला गर्माया हुआ है। रणवीर की ओर से अब तक इस मामले पर चुप्पी नहीं तोड़ी गई है, लेकिन अभिनेता के फैन जरूर उन्हें लेकर काफी चिंतित हैं। हालांकि, फिल्म में रणवीर को कास्ट किए जाने के सालों पहले तक इस बात की चर्चा जोरों पर थी कि शाहरुख खान फिल्म में एक बार फिर ‘डॉन’ का रोल दोहराते नजर आएंगे। इससे पहले किंग खान डॉन फ्रेंचाइजी की दो फिल्मों में लीड रोल में नजर आए थे। ऐसे में फैंस की एक्साइटमेंट भी चरम पर थी। मगर फिर खबर आई कि डॉन फ्रेंचाइजी के अगले डॉन शाहरुख नहीं रणवीर सिंह होंगे।

शाहरुख खान ने क्यों नहीं की डॉन 3?

फरहान अख्तर ने ‘डॉन 3’ के लिए सबसे पहले  शाहरुख खान को ही अप्रोच किया था। लेकिन, उन्होंने इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया। 2022 में, बॉलीवुड हंगामा ने एक सूत्र के हवाले से दावा किया था, “शाहरुख खान को स्क्रिप्ट तो पसंद आई थी, लेकिन वह पूरी तरह से संतुष्ट नहीं थे। शाहरुख जानते हैं  कि डॉन एक प्रतिष्ठित किरदार था। इसलिए वह तभी फिल्म में वापसी करना चाहते थे, जब वह पूरी तरह आश्वस्त हों। वह फिल्म पर हस्ताक्षर करने से पहले पूरी तरह से आश्वस्त होना चाहते थे।”

शाहरुख को डॉन के रोल में देखने को बेताब थे फैंस

‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी फिल्मों की जबरदस्त सफलता के बाद फैंस को उम्मीद थी कि शाहरुख खान ‘डॉन 3’ फ्रेंचाइजी में वापसी करेंगे, लेकिन दर्शकों का ये इंतजार धरा का धरा रह गया। शाहरुख खान के न कहने के बाद मेकर्स दूसरे एक्टर्स की तलाश में जुट गए और आखिरकार रणवीर सिंह को इस प्रतिष्ठित किरदार के लिए फाइनल किया गया। बताया जाता है कि रणवीर ने खुद इस फिल्म में कास्ट करने के लिए मेकर्स को अप्रोच किया था। उन्होंने फरहान और रितेश सिधवानी से मौका देने को कहा था।

रणवीर सिंह ने भी छोड़ी डॉन 3

वहीं ‘धुरंधर’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद ऐसी खबरें आने लगीं कि रणवीर सिंह ने अब डॉन 3 से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। दावा किया गया कि रणवीर की प्राथमिकताएं बदल गई हैं। कहा गया कि रणवीर, धुरंधर के बाद लगातार गैंगस्टर फिल्मों में नजर नहीं आना चाहते, खासकर तब जब धुरंधर पहले ही इसी शैली में दर्शकों का दिल जीत चुकी है।

ये भी पढ़ेंः ‘घर श्मशान जैसा लगता है’, मां को याद करके फफक-फफक कर रोईं राखी सावंत, देखकर तड़प उठीं भारती सिंह

रणवीर सिंह पर BAN नहीं, अशोक पंडित ने समझाया पूरा मामला, बोले – ‘पूरी बातचीत ही गलत हो गई’

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp