
रणवीर सिंह ने जब से फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ छोड़ी है, वह लगातार चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर ने ‘धुरंधर’ की रिलीज के बाद अचानक ही ‘डॉन 3’ को ठोकर मार दी, जिसके बाद फरहान अख्तर ‘फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज’ के पास पहुंच गए। FWICE में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद ‘डॉन 3’ विवाद फिर सुर्खियों में आ गया। खबर आई कि ‘फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज’ ने रणवीर सिंह पर बैन लगा दिया है, लेकिन FWICE के मुख्य सलाहकार और फिल्म निर्माता अशोक पंडित का कुछ और ही कहना है। अशोक पंडित ने हाल ही में इस पूरे मामले को समझाते हुए बताया कि FWICE की ओर से रणवीर सिंह पर कोई बैन नहीं लगाया गया है, ये अभिनेता के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई है।
रणवीर सिंह के खिलाफ FWICE का कदम
फरहान अख्तर ने 2 अप्रैल को ‘इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन’ में रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद ये शिकायत ‘फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज’ के पास भेज दी गई। वहीं सोमवार को FWICE के अध्यक्ष बीएन तिवारी, मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और FWICE की ओर से रणवीर सिंह के खिलाफ नोटिस जारी करने का ऐलान किया।
रणवीर पर नहीं लगाया गया बैन
अशोक पंडित ने ‘ईटाइम्स’ से बातचीत करते हुए कहा कि रणवीर सिंह पर बैन नहीं लगाया गया, बल्कि उनके खिलाफ नॉन कॉओपरेशन यानी असहयोग के निर्देश जारी किए गए हैं। फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ छोड़ने के बाद रणवीर सिंह के खिलाफ ये कदम उठाया गया है। अशोक पंडित ने साफ किया कि संगठन किसी पर बैन नहीं लगा सकता। अशोक पंडित ने कहा- ‘पहले तो इस पूरी बातचीत को ही गलत ले लिया गया है। ये किसी तरह का बैन नहीं है, बल्कि ‘नॉन-कोऑपरेशन’ का नोटिस है। हम कोई अदालत नहीं हैं, हम किसी पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगा सकते।’ इसका सीधा मतलब ये है कि FWICE के सदस्य जो 30 अलग-अलग विभागों से जुड़े हैं, वो रणवीर सिंह के साथ काम नहीं करेंगे।’
रणवीर के साथ नहीं करेंगे काम- अशोक पंडित
अशोक पंडित ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा- ‘ये किसी तरह की जोर-जबरदस्ती नहीं है। ‘फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज’ के सदस्य पर ये निर्भर करता है कि वह रणवीर के साथ काम करना चाहते हैं या नहीं। एक ट्रेड यूनियन के तौर पर बस ये एक नोटिस है, जिसमें ये कहा गया है कि जब तक ये पूरा मामला सुलझ नहीं जाता, तब तक कोई भी उनके साथ काम नहीं करेगा। कलाकारों का यूं अचानक किसी प्रोजेक्ट को छोड़ना निर्माताओं को गंभीर आर्थिक समस्या में डाल सकता है। हर कोई ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ जैसे आर्थिक रूप से मजबूत नहीं हो सकता। फरहान ने प्री-प्रोडक्शन के खर्चे का ब्योरा पेश किया था, जिसका ऑडिट भी हुआ। इनमें होटल बुकिंग से लेकर 200 से ज्यादा कर्मचारियों के लिए विदेश यात्रा की बुकिंग भी शामिल थी।’
ये भी पढ़ेंः विराट कोहली की जीत के लिए अनुष्का शर्मा ने की प्रार्थना, नाम जप में डूबी आईं नजर, हाथ में दिखी बेहद खास चीज
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
