‘कामयाबी के साथ दुश्मन भी बढ़ते हैं’, रणवीर सिंह बैन पर कंगना रनौत का रिएक्शन

‘कामयाबी के साथ दुश्मन भी बढ़ते हैं’, रणवीर सिंह बैन पर कंगना रनौत का रिएक्शन

फरहान अख्तर के साथ ‘डॉन 3’ को लेकर हुए विवाद रणवीर सिंह लगातार चर्चा में हैं। अभिनेता के खिलाफ फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के नॉन को-ऑपरेशनल नोटिस जारी किए जाने के बाद से ये मामला और भी गर्मा चुका है। FWICE के इस नोटिस ने बॉलीवुड में बहस छेड़ दी है। कई सेलिब्रिटी अभिनेता के समर्थन में आ चुके हैं। वहीं फिल्ममेकर टीपी अग्रवाल तो फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के खिलाफ कोर्ट तक पहुंच गए हैं। अब कंगना रनौत ने भी इस पूरे मामले पर रिएक्शन दिया है। तो चलिए जानते हैं, कंगना ने रणवीर और उनके खिलाफ जारी नॉन को-ऑपरेशनल नोटिस को लेकर क्या कहा।

कंगना ने किया रणवीर का सपोर्ट

कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने एनडीटीवी से बात करते हुए रणवीर सिंह और डॉन 3 विवाद पर रिएक्ट करते हुए कंगना कहती हैं- ‘मुझे तो सबने बैन कर रखा है। जब आपकी हैसियत बढ़ने लगती है तो आपके दुश्मन भी बढ़ने लगते हैं। तो ऐसा नहीं हो सकता कि आपकी हैसियत बढ़े और दुश्मन ना बढ़ें। तो उन्हें सोचना चाहिए कि उनकी क्या हैसियत है। विरोध करने वाले आपकी हैसियत के साथ बढ़ते जाते हैं, लेकिन आपको डरना या घबराना नहीं है।’

मैंने हार नहीं मानी- कंगना रनौत

कंगना आगे कहती हैं कि चुनौतियां सफलता का एक स्वाभाविक हिस्सा हैं और इन चुनौतियों से किसी को हतोत्साहित नहीं होना चाहिए। कंगना अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं- ‘जब आप जिंदगी में आगे बढ़ने लगते हैं, कई तरह की बाधाएं आपके रास्ते में आती हैं। हमेशा सब कुछ आसान नहीं हो सकता। कोई बात नहीं। सब ठीक है। आखिरी में सब ठीक होता है।’

कंगना की आने वाली फिल्म

कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को लेकर चर्चा में हैं। मेकर्स ने हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया है, जिसमें 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान अस्पताल कर्मियों द्वारा दिखाई गई असाधारण बहादुरी देखने को मिलती है। फिल्म पूरी तरह से मुंबई हमले पर बेस्ड है। फिल्म का निर्देशक मनोज तपाड़िया ने किया है और कंगना के प्रोडक्शन बैनर ‘मणिकर्णिका फिल्म्स’ के तले बनी इस फिल्म में कंगना के साथ गिरजा ओक और स्मिता तांबे जैसी अभिनेत्रियां भी नजर आएंगी।  कंगना हमेशा ही अपने किरदारों में दमदार नजर आई हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है, जिसके चलते फैंस की उत्सुकता चरम पर है।

ये भी पढ़ेंः ममूटी की हीरोइन ज्वेल मैरी की मौत की उड़ी अफवाह, शेयर किया वीडियो, बोलीं- ‘लोग मुझे दफनाने की तैयारी कर रहे हैं’

ट्विंकल खन्ना की 26 साल पुरानी फिल्म, जिसके बाद हमेशा के लिए छोड़ दी एक्टिंग, खुद सुनाया था किस्सा

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp