ज्वेल मैरी की मौत की उड़ी अफवाह, शेयर किया वीडियो, बोलीं- ‘मैं जिंदा हूं’

ज्वेल मैरी की मौत की उड़ी अफवाह, शेयर किया वीडियो, बोलीं- ‘मैं जिंदा हूं’

मलयालम फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस और होस्ट ज्वेल मैरी इन दिनों अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो में अभिनेत्री ने उन अफवाहों का खंडन किया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि अभिनेत्री की कैंसर के चलते मौत हो गई है। ज्वेल मैरी, सुपरस्टार ममूटी की साथ ‘यूटोपियायिल राजावु’ और ‘पाथेमारी’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं और पिछले कुच समय से कैंसर से पीड़ित हैं। अभिनेत्री का इलाज जारी है। इसी बीच उनके निधन की खबर सोशल मीडिया पर फैल गई, जिसके बाद उन्होंने इन बेबुनियाद दावों को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए वीडियो साझा किया है। सोशल मीडिया पर 35 साल की ज्वेल मेरी के अंतिम संस्कार के कार्ड भी वायरल हो रहे हैं। ऐसे में अभिनेत्री ने इन अफवालों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है।

जिंदा हैं ज्वेल मैरी

ज्वेल मैरी ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें साफ-साफ बताया है कि वह पूरी तरह ठीक हैं और अपनी जिंदगी को खुलकर जी रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी भी शेयर की है, जिसमें वह ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। वहीं वीडियो शेयर करते हुए ज्वेल मैरी ने कहा- ‘मैं मरी नहीं हूं। पिछले कुछ दिनों से लोग मुझे मारने पर तुले हैं या कहूं मार ही डाला है और अब बात यहां तक पहुंच चुकी है कि मेरे अंतिम संस्कार के कार्ड भी छाप दिए हैं। ये लोग दावा कर रहे हैं कि मैंने अपनी आवाज खो दी  है। मैं अपनी मौत की सेज पर हूं और हिल डुल भी नहीं पा रही हैं।’

क्यों शेयर किया वीडियो?

ज्वेल मैरी ने इसी के साथ ये वीडियो साझा करने की वजह भी बताई। वह कहती हैं- ‘मैं ये वीडियो इसलिए शेयर कर रही हूं कि लोगों को वो बात बता सकूं जो दो दिन पहले मेरे संज्ञान में आई हूं। दोस्तों, मैं मरी नहीं हूं। मेरा अंत अभी नहीं हुआ है। 2023 में कही गई मेरी बातों को भी तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है और गुमराह करने वाले लोग कैप्शन का इस्तेमाल करते हुए ये जता रहे हैं कि मैं अब इस दुनिया मे नहीं हूं। जो लोग मेरे अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे हैं तो उन्हें बता दूं कि मेरे अंतिम संस्कार की चाय परोसे जाने की तैयारी अभी बेकार है।’

क्या था ज्वेल मैरी का पुराना बयान?

दरअसल, 2023 में ‘केरल कैन’ नाम के एक इवेंट के दौरान एक्ट्रेस ने सभा को संबोधित करते हुए कैंसर से अपनी लड़ाई के बारे में बात की थी। इसी इवेंट में कही गई बातों को कुछ लोग अफवाह फैलाने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। एक्ट्रेस कहती हैं- ‘कुछ लोग 2023 के बयान को इस तरह तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं कि अब भी मेरी हालत वैसी ही है। लेकिन, ऐसा नहीं है। मैं अभी यहीं हूं, जिंदा हूं और खुश हूं। इसलिए, फिलहाल आप लोग मेरे मरने की खबर भूल जाइये।’

ज्वेल मैरी को 2023 में कैंसर का पता चला था

2023 में कैंसर का पता लगने की घटना को याद करते हुए अभिनेत्री ने कहा- ‘मैं एक दिन अपने रूटीन चेकअप के लिए एक दिन हॉस्पिटल गई थी। मुझे खांसते समय बहुत कफ निकलता था। डॉक्टर ने मुझे स्कैन करवाने की सलाह दी और रिपोर्ट्स आने पर पता चला सब ठीक नहीं है। रिपोर्ट देखकर मेरे हाथ-पैर ठंडे पड़ने लगे और चेहरे के भाव भी बदलने लगे। डॉक्टर ने कहा कि बायोप्सी करेंगे। डॉक्टर का इशारा इस तरफ था कि ये कैंसर हो सकता है। जब बायोप्सी की रिपोर्ट आई तो पता चला मैं खतरे में हूं।’

ये भी पढ़ेंः ट्विंकल खन्ना की 26 साल पुरानी फिल्म, जिसके बाद हमेशा के लिए छोड़ दी एक्टिंग, खुद सुनाया था किस्सा

Bharat Bhagya Vidhata trailer: देशभक्ति के रंग में डूबी दिखीं कंगना रनौत, आतंकी हमले का दिखाएंगी दंश

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp