4000 करोड़ी ‘रामायण’ में रावण बने यश, क्यों चुना ‘दशानन’ का किरदार?

4000 करोड़ी ‘रामायण’ में रावण बने यश, क्यों चुना ‘दशानन’ का किरदार?

केजीएफ फ्रेंचाइजी के जरिए बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने वाले कन्नड़ सुपरस्टार यश अब अपनी दो अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। पहली फिल्म है ‘टॉक्सिक’ जो पहले मार्च 19, 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन आखिरी मौके पर मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी। टॉक्सिक के अलावा यश नितेश तिवारी की दो भागों वाली 4000 करोड़ी फिल्म ‘रामायण’ में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह ‘रावण’ की भूमिका निभा रहे हैं, जिसे लेकर अभी से बज बना हुआ है। वहीं कई लोग ये जानना चाहते हैं कि यश ने इस फिल्म में रावण की भूमिका क्यों चुनी? अब फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने इन सवालों का जवाब खुद दे दिया है।

यश ने रामायण में रावण का किरदार क्यों चुना?

नमित मल्होत्रा ने हाल ही में मनी कंट्रोल के साथ बातचीत में ‘रामायण’ में यश की भूमिका को लेकर बात की और अभिनेता के रावण का किरदार चुनने के पीछे की वजह बताई। नमित मल्होत्रा ने कहा कि कुछ ऐसी कहानियां होती हैं, जिनमें कलाकारों का किरदार से जुड़ना जरूरी होता है है और यश के साथ भी ऐसा ही है, जिन्होंने फिल्म में न सिर्फ लंकापति रावण की भूमिका निभाने के लिए हामी भरी, बल्कि बतौर सह-निर्माता भी इस फिल्म से जुड़ गए।

यश ने मेरे भव्य विजन को आकार दिया- नमित मल्होत्रा

नमित मल्होत्रा ने फिल्म से यश के जुड़ने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा – ‘यश ने मेरे इस बड़े से विजन को आकार दिया है। यश की सिर्फ यही खासियत नहीं है कि वह एक कमाल के एक्टर हैं, बल्कि यश वो शख्स हैं, जिन्होंने मेरे इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट और मेरे सपने के बारे में जाना तो वह इससे जुड़ गए। यश ने मुझसे कहा- नमित, अगर हम ये करने जा रहे हैं तो ये हमें मिलकर करना होगा और पूरी दुनिया में इसे बेहतरीन ढंग से पेश करना होगा। मेरे लिये ये बहुत बड़ी बात है, क्योंकि एक अभिनेता के तौर पर उनका कद बहुत बड़ा है और जब ऐसा कोई सिर्फ अभिनेता नहीं बल्कि निर्माता के तौर पर अपना समर्थन देता है और पूरी ताकत झोंक देता है तो इससे फर्क जरूर पड़ता है।’

दो नहीं, तीन पार्ट में बननी चाहिए थी ये फिल्म- नमित मल्होत्रा

नमित मल्होत्रा आगे कहते हैं- ‘देखा जाए तो ये फिल्म दो नहीं तीन भागों में बननी चाहिये थी। लेकिन, दो पार्ट में बनाया गया है, ये करना भी कठिन था। हम जो करने की कोशिश कर रहे हैं, वो सिर्फ भारत ही नहीं दुनिया के लिए कुछ ऐसा है, जो किसी ने पहले कभी नहीं देखा होगा।’

कब रिलीज होगी फिल्म?

रामायण की रिलीज की बात करें तो नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ये फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा दिवाली 2027 में रिलीज होगा। फिल्म में यश के अलावा रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, कुणाल कपूर और अरुण गोविल जैसे स्टार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

ये भी पढ़ेंः शहाना गोस्वामी के घर में पार्टी कर रही थीं कंगना रनौत, तभी मिली 26/11 अटैक की खबर, बोलीं- ‘भट्ट साहब न आते तो नहीं पता चलता’

IMDb पर 8.5 रेटिंग वाली 8 एपिसोड की सीरीज, छोटे से गांव की बड़ी कहानी है ‘अयाली’, दिमाग के पुर्जे हिला देगा क्लाइमैक्स

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp